ताजमहल में दिखा एक और अजूबा, छत के नीचे गुंबद में उगा पेड़, देखें वीडियो

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tajmahal

हमारे देश के आगरा में विश्व प्रसिध्द ताजमहल स्थित है। जिसे दुनिया भर से लोग देखने के लिए आते हैं। दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल में एक और अजूबा देखने को मिला। ताजमहल के छत के नीचे गुंबद में पेड़ उग गया। अब इस पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर तंज कसा है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, आगरा के ताजमहल की देखरेख में लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वहां के गुबंद में एक पेड़ उग रहा है। इसके पहले भी शाहजहां और मुमताज के कब्रों पर पानी की बूंदे टपक रही थी।

अखिलेश यादव ने किया प्रहार
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा- “विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करनेवाले अजूबे ‘ताजमहल‘ के रख-रखाव को लेकर भाजपा सरकार व उसके सुषुप्त निष्क्रिय विभाग पूरी तरह से नाकाम हैं:

  • मुख्य गुंबद पर लगे कलश की धातु में ज़ंग लगने की आशंका है,
  • ⁠मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है,
  • ⁠गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार सुर्ख़ियों में है। इन जैसे पेड़ों की जड़े अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें आ सकती हैं,
  • ⁠ताजमहल का परिसर बंदरों के लिए अभयारण्य बन गया है,
  • ⁠ताजमहल परिसर में जलभराव की समस्या है,
  • ⁠पर्यटकों की परेशानी ये है कि वो ताजमहल निहारें या समस्याओं से निपटें।
  • इन सब कारणों से दुनिया भर से आनेवाले पर्यटकों के बीच देश की छवि वैश्विक स्तर पर धूमिल होती है। ⁠
  • ⁠सवाल ये है कि ताजमहल के रख-रखाव के लिए जो करोड़ों का फ़ंड आता है, वो कहाँ जाता है?

सरकार एक जीता-जागता सक्रिय उदाहरण होना चाहिए, कोई स्मारक भर नहीं।”

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'

Kathmandu के पास त्रिशूली नदी में देर रात बस हादसा, 18 लोगों की मौत

Kathmandu: नेपाल के काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर दूर एक दर्दनाक सड़क

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: भोपाल के स्नूकर क्लब

Horoscope: 23-02-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन.. Horoscooe: मेष राशि