,

गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार ने महिला को मारी टक्कर, CCTV फुटेज वायरल

BY: Yoganand Shrivastva

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा कैमरे में कैद हुआ है। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में पैदल जा रही एक महिला को तेज रफ्तार थार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


कैसे हुआ हादसा

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला सड़क किनारे से पैदल चल रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही थार अचानक उस पर चढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर गाड़ी के बोनट पर जा गिरी और ज़मीन पर आ गिरी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी चालक घटना के बाद तुरंत फरार हो गया।


पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि फिलहाल पीड़ित महिला की हालत स्थिर है। महिला के परिजनों ने अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस स्वतंत्र रूप से मामले की जांच कर रही है।
थार और उसके ड्राइवर की पहचान के प्रयास जारी हैं।


वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गाड़ी की लापरवाही साफ झलक रही है। थार की स्पीड इतनी तेज थी कि महिला कई फीट हवा में उछल गई। लोगों का कहना है कि ड्राइवर की लापरवाही किसी की भी जान ले सकती थी।


दिल्ली में भी हुई थी थार से जुड़ी घटना

गाजियाबाद की इस घटना से पहले, दिल्ली के निर्माण विहार स्थित एक महिंद्रा शोरूम में थार से जुड़ी चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। वहां एक नई थार ने शोरूम की शीशे की दीवार तोड़ दी और पहली मंजिल से सड़क पर गिर गई।
घटना के बाद गाड़ी में मौजूद गाजियाबाद निवासी महिला ने बताया कि वह गाड़ी नहीं चला रही थी, बल्कि नींबू कुचलने की रस्म के दौरान यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…