,

बीजापुर में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

A grand Tiranga Yatra was organized in Bijapur


रिपोर्टर: कुशल चोपड़ा

बीजापुर— ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” के बैनर तले बीजापुर जिले में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिले के सभी पंचायतों और नगरीय निकायों में विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी देशभक्ति का परिचय दिया।

हम सेना के साथ हैं और ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र के नारों के साथ नागरिकों ने हाथों में तख्तियां और तिरंगा लिए भारत की जीत, सशस्त्र बलों की सुरक्षा तथा उनका आभार व्यक्त करने के भाव के साथ यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिन्द जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

बीजापुर शहर में यह तिरंगा यात्रा नगरपालिका परिषद से प्रारंभ होकर पुराना पेट्रोल पंप, कलेक्टोरेट परिसर सहित प्रमुख स्थलों से होते हुए वापस नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

इस आयोजन में पुलिस जवानों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्रों और मीडिया प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों को नमन किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

यह तिरंगा यात्रा न केवल सेना के पराक्रम का सम्मान था, बल्कि आम जनता द्वारा देश की सुरक्षा व्यवस्था में विश्वास और सहयोग का प्रतीक बनकर उभरी।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…