,

पुणे में फॉर्च्यूनर कार में दोस्त की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात; आरोपी फरार

महाराष्ट्र : पुणे में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र के दिघी–आलंदी रोड पर एक युवक की फॉर्च्यूनर कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार शाम 7:57 बजे हुई और पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

कार में विवाद के बाद चली गोली
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि फॉर्च्यूनर के भीतर कुछ लोग मौजूद हैं। कुछ ही क्षण बाद कार का दरवाजा खुलता है और एक व्यक्ति को बाहर फेंक दिया जाता है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय नितिन गिलबिले के रूप में हुई है, जिसके सिर में दो गोलियां मारी गई थीं।

दो संदिग्धों पर केस दर्ज
दिघी पुलिस ने इस मामले में अमित पठारे और विक्रांत ठाकुर नाम के दो व्यक्तियों को संदिग्ध मानते हुए हत्या का मामला दर्ज किया है। फुटेज में यह भी देखा गया कि गोली मारने के बाद विक्रांत ने नितिन को अगली सीट से घसीटकर सड़क पर फेंका और वाहन से उसके पैर कुचलते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए।

पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की आशंका
पुलिस को प्रारंभिक जांच में अंदेशा है कि हत्या के पीछे आपसी पैसों के लेनदेन का विवाद हो सकता है। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तारी के बाद खुलेंगे कई राज
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर किस वजह से करीबी दोस्तों ने इतना खौफनाक कदम उठाया।

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…