विदिशा में बारातियों की बस पलटी, चार की दर्दनाक मौत, 13 घायल — मुख्यमंत्री ने की सहायता की घोषणा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivstva

विदिशा (मध्य प्रदेश): शुक्रवार की सुबह विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बारातियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बस पलटी, चार की मौत, कई घायल

यह दुर्घटना तड़के करीब 3 बजे लटेरी कस्बे के पास हुई। बताया जा रहा है कि यह बस इंदौर से सिरोंज लौट रही बारातियों को लेकर जा रही थी, जब चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और बस पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। विदिशा के जिलाधिकारी अंशुल गुप्ता के अनुसार, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायल लटेरी और विदिशा के अस्पतालों में इलाजरत हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, की आर्थिक सहायता की घोषणा

हादसे की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मृतकों के परिवारों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने लिखा,

“विदिशा जिले के लटेरी तहसील में इंदौर से सिरोंज लौट रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की दुखद मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।”

प्रभावित परिवारों को मिलेगी राहत राशि

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा घायलों को इलाज की पूरी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

उन्होंने लिखा,

“इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि वह परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें।”

जाति जनगणना 2025: पसमांदा मुसलमानों को OBC में शामिल करने का क्या होगा असर?..यह भी पढ़े

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'