,

एक साथ तुर्की और चीन को बड़ा झटका: अडानी ग्रुप ने तोड़ी साझेदारियाँ

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब भारत के उद्योग जगत ने भी अपनी रणनीतिक स्थिति स्पष्ट कर दी है। दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी की कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने तुर्की और चीन की कंपनियों के साथ अपने व्यावसायिक रिश्ते समाप्त कर दिए हैं। यह कदम केवल कारोबारी निर्णय नहीं बल्कि एक स्पष्ट संकेत है कि भारत अपने रणनीतिक हितों से कोई समझौता नहीं करेगा।

तुर्की की कंपनी सेलेबी को अलविदा

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं देने वाली तुर्की मूल की कंपनी सेलेबी के साथ अडानी ग्रुप का करार समाप्त कर दिया गया है। यह निर्णय भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के उस आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी गई थी।

इसके बाद कंपनी को तुरंत अपने सभी परिचालन अडानी समूह को सौंपने का निर्देश दिया गया। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब तुर्की पर पाकिस्तान के समर्थन और भारत विरोधी रुख के आरोप लग रहे हैं।

चीन की ड्रैगनपास के साथ भी रिश्ता खत्म

सेलेबी के बाद अब अडानी ग्रुप ने चीन की ड्रैगनपास कंपनी से भी अपना अनुबंध रद्द कर दिया है। यह कंपनी एयरपोर्ट लाउंज और ट्रैवल सुविधाएं प्रदान करती थी। अडानी समूह के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि ड्रैगनपास के साथ किया गया समझौता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

इसका सीधा असर यह होगा कि अब ड्रैगनपास के ग्राहक उन एयरपोर्ट्स पर लाउंज सेवाएं नहीं ले सकेंगे जो अडानी समूह द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

सेलेबी की सफाई: “हम तुर्की की कंपनी नहीं”

पूरे विवाद पर सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह खुद को तुर्की की कंपनी नहीं मानती। उन्होंने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट गवर्नेंस, पारदर्शिता और निष्पक्षता के मानकों का पालन करते हैं और उनका किसी भी देश की सरकार या राजनीतिक संगठन से कोई संबंध नहीं है।

अब देखना होगा कि भारत सरकार इस स्पष्टीकरण को स्वीकार करती है या नहीं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की