,

मां के साथ बांग्लादेश से भारतीय सीमा में 13 साल की बच्ची कर रही थी घुसपैठ की कोशिश, BSF ने की फायरिंग, हुई मौत

पड़ोसी देश बांग्लादेश में भले ही अंतरिम सरकार बन गई हो, लेकिन वहां हालात अभी भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। मुल्क के अल्पसंख्यक समुदाय देश से निकलने के लिए तरह-तरह के हथकड़े अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका हमें बीते दिनों पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में देखने को मिला था। यहां हमने देखा था कि कैसे हजारों की संख्या में बांग्लादेशी भारतीय बॉर्डर पर पहुंच गए थे ताकि हिंदुस्तान में शरण ले सके। अब कुछ ऐसा ही त्रिपुरा में देखने को मिला है। यहां अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर एक बांग्‍लादेश की 13 साल की हिंदू लड़की कथित तौर पर भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी। लेकिन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उसे रोकने की कोशिश की। हालांकि गोलीबारी में वह मारी गई।

BSF ने बच्ची का सौंपा शव

ढाका ट्रिब्‍यून की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएफ ने इस घटना के 45 घंटे बाद मंगलवार देर रात बांग्लादेशी बच्‍ची के शव को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया। बीएसएफ के गोली से मारे जाने वाली बच्ची की पहचान 13 वर्षीय स्‍वर्णा दास के रूप में हुई है। कुलौरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी बिनय भूषण रॉय ने शव सौंपे जाने की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शव लड़की के परिवार को लौटा दिया गया।

वहीं बीजीबी के सेक्टर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल मिजानुर रहमान शिकदार ने बताया कि किशोरी को बीएसएफ कर्मियों ने उस समय गोली मार दी, जब वह अन्य लोगों के साथ रविवार रात को कुलौरा उपजिला से कथित तौर भारत में घुसने की फिराक में थी।

कहां की रहने वाली थी बच्ची?

कर्नल शिकदार ने आगे बताया कि स्थिति से निपटने के लिए बीजीबी और बीएसएफ के बीच फ्लैग मीटिंग बुलाई गई। बच्ची की पहचान 13 वर्षीय स्वर्णा दास के रूप में हुई है, जो पश्चिम जूरी संघ के जूरी उपजिला के अंतर्गत कलनीगर गांव निवासी पोरेंद्र दास की बेटी थी। वहीं बेटी की मौत पर पोरेंद्र ने बताया कि स्वर्णा और उसकी मां, उनके सबसे बड़े बेटे जो त्रिपुरा में रहते हैं उनसे मिलने के लिए अवैध रूप से भारत में एंट्री कर रहे थे। वो 2 स्थानीय दलालों की मदद से भारत में घुस रहे थे। रविवार रात करीब 9 बजे जब वे भारतीय सीमा में पहुंचे तो बीएसएफ कर्मियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसमें स्वर्णा को गोली लग गई और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 13 वर्षीय लड़की की मां बाल-बाल बच गई।

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Gold Silver Rate: ₹1,54,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी ₹2,40,100 किलो, देखें आज का भाव

Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों