बस्ती के हरदी बाजार में मिलावटी सोने का मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Case of adulterated gold in Basti's Hardi Bazaar

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी बाजार में मिलावटी सोने के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। यहां राधा ज्वैलर्स नामक दुकान के संचालक ने सैकड़ों ग्रामीणों को असली सोने का दाम लेकर नकली सोने के आभूषण बेच दिए। जानकारी के अनुसार, दुकानदार ने 2 करोड़ रुपये से अधिक का नकली सोना बेचा और फिर दुकान बंद कर फरार हो गया।

नकली सोने की पोल खुली तो मचा हड़कंप

ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों ने अपना पुराना सोना देकर नया आभूषण लिया, लेकिन जांच में पता चला कि सारे आभूषण नकली हैं। जांच में यह भी सामने आया कि नकली सोने पर असली सोने की तरह कैरेट लिखा हुआ था और सिर्फ सतह पर सोने की पालिश की गई थी। कई ग्रामीणों ने ठगी की सूचना पुलिस चौकी में दी, लेकिन फिलहाल कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

विशेषज्ञों ने दी सावधानी की सलाह

सिद्धी विनायक हॉलमार्क के क्वालिटी मैनेजर अब्दुल रहमान ने बताया कि आभूषण पर कैरेट लिखा होने के बावजूद 6 डिजिट का एचयूआईडी नंबर नहीं होने पर उसकी शुद्धता की कोई गारंटी नहीं होती। अक्सर ग्रामीण इलाकों की ज्वेलर्स की दुकानें अनरजिस्टर्ड होती हैं और वहां बिना एचयूआईडी नंबर वाले आभूषण बेचे जाते हैं। उन्होंने कहा कि अपने सोने की शुद्धता की जांच BIS CARE ऐप के माध्यम से की जा सकती है।

स्वर्ण व्यवसायी और कैलाश ज्वैलर्स के मालिक शंभूनाथ ने भी लोगों से चेतावनी दी कि सोना खरीदते समय केवल कैरेट पर भरोसा न करें, बल्कि आभूषण पर 6 डिजिट का एचयूआईडी नंबर जरूर देखें। यदि नंबर मौजूद नहीं है, तो उस आभूषण की शुद्धता सुनिश्चित नहीं होती और वह नकली भी हो सकता है।

ग्रामीणों में इस घटना के बाद गहरी नाराजगी और डर का माहौल है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से आग्रह किया है कि ऐसे मिलावटी सोने के मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और ठगी करने वाले दुकानदारों को न्याय दिलाया जाए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी