झारखंड की बड़ी 10 खबरें: 15 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की बड़ी 10 खबरें: 15 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड से आज की ताज़ा खबरें सामने आई हैं, जिनमें आत्मदाह का प्रयास, अस्पतालों की व्यवस्थाओं, जेलों में खाली पद, स्कूल हादसे और सेक्स रैकेट जैसी घटनाएँ शामिल हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से रिपोर्ट की गई ये घटनाएँ प्रशासन और जनता दोनों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।

1.डीसी ऑफिस के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
हजारीबाग में महिला ने डीसी ऑफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत उसे बचाया। महिला ने अपने पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया।

2. इलाज के दौरान महिला की मौत, हंगामा
पाकुड़ में परिजनों ने निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिससे हंगामा मच गया।

3. झारखंड की जेलों में पद खाली
झारखंड की जेलों में 1965 पद खाली हैं। अब 1912 अतिरिक्त पद सृजित किए जाएंगे ताकि जेल प्रबंधन बेहतर हो सके।

4. बीमा राशि के लिए पत्नी की हत्या
हजारीबाग में आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर मर्डर को हादसे का रूप देने की कोशिश की। चार माह पहले ही यह शादी हुई थी।

5. लातेहार में टीएसपीसी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार
लातेहार में हथियार और टीएसपीसी के 31 प्रचार पर्चे बरामद किए गए। प्रताप गंझू पर सात आपराधिक मामले दर्ज किए गए।

6. सदर अस्पताल डॉक्टर्स क्वार्टर का हाल
रांची में 20 करोड़ रुपये से बने सदर अस्पताल के डॉक्टर्स क्वार्टर 17 साल से हैंडओवर नहीं हुए। अब 2.70 करोड़ रुपये से मरम्मत की जाएगी।

7. एलकेजी छात्र की स्कूल बस से मौत
पलामू में घर के पास स्कूल बस से उतरते ही एलकेजी के छात्र की मौत हो गई। हादसे के समय बस में खलासी मौजूद नहीं था।

8. पुलिसकर्मियों के लिए निर्देश
रांची में जनता के साथ शालीनता से पेश आने और शिकायतों का तत्परता से निपटारा करने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए।

9. गिरिडीह में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
गिरिडीह के होटल कलश धाम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। कई युवक-युवतियां पकड़े गए और होटल सील कर दिया गया। संचालक हिरासत में है।

10. जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक
रांची में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। डीसी ने कहा कि सदर अस्पताल की सेवाओं को सशक्त बनाना जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है।

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest