,

रायपुर : PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार पर महिला

Raipur: PCC Chief Deepak Baij attacked the government on women

आमजन सुरक्षा को लेकर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने हाल ही में राजधानी रायपुर में हुई एसपी-कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बैज ने कहा कि प्रदेश सरकार भांग खाकर शासन चला रही है और आम जनता, महिलाएं और छात्र पूरी तरह असुरक्षित हैं।

बैज ने तीन प्रमुख घटनाओं का जिक्र किया। पहली घटना बस्तर की जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र चितालगुटा की है, जहां एक गर्भवती महिला को खटिया पर लादकर अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसका गर्भपात हो गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपनी विधानसभा क्षेत्र में गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं करवा पाए। बैज ने कहा, “दारू सप्लाई के लिए एंबुलेंस मिल जाती है लेकिन महिला के लिए नहीं।”

दूसरी घटना कोरबा की है, जहां देश की जानीमानी कलाकार सपना चौधरी के साथ होटल में अभद्रता हुई, लेकिन सरकार उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा पाई।

तीसरी घटना रायपुर के साइंस कॉलेज की है, जहां हॉस्टल में सारेआम गुंडागर्दी और मारपीट हुई। बैज ने कहा कि रायपुर पुलिस मुख्यालय और अधिकारी मौजूद होने के बावजूद छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही।

बैज ने गृह मंत्री और महासमुंद एसपी के बीच हुई बहस का भी जिक्र किया और कहा कि यदि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ऐसा संवाद हो रहा है, तो अधिकारी डर से काम नहीं कर रहे। उन्होंने कहा, “नैतिकता के आधार पर गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। विभाग संभल नहीं रहा है।”

बलौदाबाजार की घटना का जिक्र करते हुए बैज ने कहा कि एक युवक के साथ थाना प्रभारी मारपीट करता है और पीड़ित युवक पर ही मामला दर्ज हो जाता है।

उन्होंने नाबालिक बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। बैज ने कहा कि पिछले 9 महीनों में 667 नाबालिक बच्चे गायब हुए, जिनमें 364 बच्चियां हैं। इसके अलावा अब तक 9 हजार महिलाएं गायब हो चुकी हैं, और कई महिलाओं को दूसरे राज्यों में बेचने के मामले सामने आए हैं। बैज ने साफ कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकामयाब है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…