मुरादाबाद: स्कूल में बच्चों को ‘आई लव मोहम्मद’ चार्ट बनाने का दिया होमवर्क, अध्यापकों पर होगी कार्रवाई !

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Moradabad: School students were given homework to make an 'I Love Mohammad' chart; teachers will face action!

रिपोर्ट- दानवीर सिंह, एडिट- विजय नंदन

मुरादाबाद: देश के विभिन्न हिस्सों में आई लव मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणियाँ और प्रदर्शन आम हैं, लेकिन मुरादाबाद में एक स्कूल से सामने आई घटना ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव गनीमत नगर में स्थित हबीबिया जूनियर हाई स्कूल में मुस्लिम बच्चों से “आई लव मोहम्मद” चार्ट बनवाने और पोस्टर के रूप में तैयार करवाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमारी रिपोर्ट टीम जब स्कूल पहुंची, तो स्कूल ऑफिस में मेज पर “आई लव मोहम्मद” का पोस्टर देखा गया। बच्चों के हाथों में चार्ट भी थे। पत्रकारों को देखने के बाद स्कूल की छुट्टी करा दी गई और अध्यापक कैमरे से बचते नजर आए। लेकिन टीम के कैमरे में कई प्रकार के सबूत कैद हो गए। कुछ बच्चों ने कैमरे पर खुलासा किया कि अध्यापकों ने जानबूझकर चार्ट बनवाए और बच्चों को पोस्टर दिखाने के लिए कहा। वहीं अध्यापकों ने ऐसा करने से इनकार किया और कहा कि यह गुनाह नहीं है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (डीबीईओ) से मामले की जानकारी लेने की कोशिश की गई। अधिकारी ने कहा कि पहले जांच कराएंगे, लेकिन बाद में विद्यालय प्रबंधन का समर्थन करते हुए अधिकारी विवादित चार्ट की वास्तविकता जानने से बचते नजर आए। डीबीईओ का कहना था कि संभव है कि एआई की मदद से फोटो बन गए हों, लेकिन वास्तविक सच्चाई का पता लगाने में कोई स्पष्ट कदम नहीं उठाया गया। इस घटना ने समाज में धर्म आधारित भावनाओं को भड़काने की आशंका जताई है। ग्रामीण और अभिभावक इस मामले में शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस विवाद को लेकर बरेली में हो चुकी है हिंसा

आपको बता दें कि बरेली में “आई लव मोहम्मद” पोस्टर को लेकर 26 सितंबर 2025 को हुई हिंसा ने पूरे उत्तर प्रदेश में तनाव बढ़ा दिया था। यह विवाद कानपुर में एक पोस्टर हटाए जाने की घटना से शुरू हुआ था, जिसके बाद बरेली में भी विरोध प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों के दौरान पथराव, वाहनों में तोड़फोड़ और पुलिस के साथ झड़पें हुईं, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और कम से कम 12 लोग गिरफ्तार किए गए। मौलाना तौकीर रजा, जो इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख हैं, को भी गिरफ्तार किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने इस प्रदर्शन को उकसाया। हालांकि, उनके परिवार ने दावा किया कि वे उस दिन विदेश में थे और इस मामले में उनका कोई हाथ नहीं था।

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार