3 साल की मासूम बच्ची को आइसक्रीम देने के बहाने किया दुष्कर्म

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई

Report: Imran Khan

छतरपुर: 3 साल की मासूम बच्ची को आइसक्रीम देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है पीड़िता और उसके परिवार को 3 लाख रुपए की कानूनी रूप से सहायता भी देने के आदेश कोर्ट ने किया है ,सन 2023 में बमीठा थाना क्षेत्र मे आइसक्रीम वाले ने बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने सुनसान जगह में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसके बाद लगभग 1 साल तक उस बच्ची का छतरपुर सहित अन्य कई बड़े शहरों में इलाज चलता रहा इस मामले में आरोपी के विरुद्ध बलात्कार और नाबालिक बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की धारा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, न्यायालय ने चिन्हित मामला करार दिया था जिसमें पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर, जिला अभियोजना। अधिकारी भी समिति के रूप में कार्य करते है।

इस मामले में मीडिया से बात करते हुए जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि छतरपुर की विशेष न्यायाधीश (पॉस्को कोर्ट) ने आरोपी को इस जघन्य कृत्य के लिए आरोपी माना और 27 वर्षीय आरोपी को आजीवन कारावास और अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है घटना वर्ष 2023 वर्ष की और तभी से आरोपी जेल में बंद है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक