ग्वालियर से श्योपुर तक जल्द दौड़ेगी ब्रॉडगेज ट्रेन, सिंधिया बोले—सिर्फ दीपावली नहीं, पूरे साल अपनाएं स्वदेशी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Arvind Chouhan

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘विकसित भारत’ और ‘स्वदेशी भारत’ के आह्वान को हमें सिर्फ त्योहारों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि पूरे वर्ष जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने के साथ-साथ पूरे साल घरेलू उत्पादों को प्राथमिकता दें ताकि देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार को मजबूती मिल सके। सिंधिया ने रेल परियोजनाओं पर बात करते हुए बताया कि गुना-इटावा रेल लाइन के बाद अब ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉड गेज परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्तमान में ग्वालियर से सबलगढ़ तक का काम पूरा हो चुका है और कैलारस तक ट्रेनें चलना भी शुरू हो गई हैं। जल्द ही इस ट्रैक को श्योपुर तक विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कभी ग्वालियर से भिंड और श्योपुर के बीच चलने वाली नेरोगेज लाइन, जो इन इलाकों की ‘लाइफ लाइन’ मानी जाती थी, उसे हेरिटेज ट्रेन के रूप में फिर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय से लगातार बातचीत जारी है। सिंधिया ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं की नींव उनके पूज्य पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया ने रखी थी, और अब उन्हें साकार करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक