,

दिल्ली में अनोखी चोरी: सड़क पर बहस के बीच स्कूटर की डिग्गी से 11 किलो चांदी उड़ाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक हैरान करने वाला चोरी का मामला सामने आया है। यहां सड़क पर हुई हल्की टक्कर और बहस के बीच चोरों ने स्कूटर की डिग्गी से करीब 11 किलोग्राम चांदी चुरा ली। यह वारदात रविवार को जेपीसी अस्पताल के पास हुई।

पुलिस के मुताबिक, शाहदरा निवासी रामरतन अग्रवाल (22) अपने स्कूटर से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनका स्कूटर दो अन्य युवकों के वाहन से टकरा गया। इस मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में थोड़ी देर तक बहस हुई और फिर वे युवक वहां से चले गए। लेकिन जब अग्रवाल घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके स्कूटर की डिग्गी में रखी 11 किलो चांदी गायब है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

त्योहारी सीजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस पहले से ही सतर्क मोड पर है। राजधानी के सभी 15 जिलों में पुलिस ने रातभर गश्त की और प्रमुख स्थानों पर नाकेबंदी की गई।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने आईटीओ, शकरपुर और गाजीपुर बॉर्डर जैसे इलाकों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की। पुलिस का कहना है कि त्योहारी मौसम में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गश्त और निगरानी को और कड़ा किया जाएगा।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त