BY: Yoganand Shrivastva
टीवी एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में नील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके तलाक की खबरें तेजी से फैल रही हैं।
लोगों का मानना है कि दोनों का सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटो या वीडियो शेयर न करना भी उनके रिश्ते में समस्याओं का संकेत देता है। करवा चौथ के मौके पर ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में चांद की तस्वीर साझा की, जिसमें उनके पति दिखाई नहीं दिए। वहीं, नील को उसी समय एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिससे तलाक की अफवाहें और तेज हो गईं।
इस बीच ऐश्वर्या ने अपने पुराने रिश्तों के अनुभव भी साझा किए हैं। बिग बॉस 17 के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिछले बॉयफ्रेंड ने उन्हें धोखा दिया था, जिससे उनका प्यार और भरोसा टूट गया था। लेकिन नील भट्ट ने उन्हें फिर से प्यार और विश्वास करना सिखाया।
नील और ऐश्वर्या पहली बार शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के शूटिंग सेट पर मिले थे। वहीं दोनों को प्यार हुआ और बाद में 2021 में शादी कर ली। फिलहाल, उनके रिश्ते की स्थिरता और तलाक की अफवाहों को लेकर दर्शकों और फैंस में चर्चा जारी है।


