सैन मैरिनो में होगा CSIT साधारण कांग्रेस: 2025 का आयोजन 13-19 अक्टूबर तक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CSIT Ordinary Congress: 2025 to be held in San Marino from 13-19 October

डॉ. राकेश मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

यूरोपियन देश सैन मैरिनो, 13 से 19 अक्टूबर 2025 तक विश्व के खेल संघों को संबोधित करेंगे डॉ. राकेश मिश्र

नई दिल्ली 10अक्टूबर। इंटरनेशनल वर्कर्स एंड एमेच्योर इन स्पोर्ट्स कन्फेडरेशन (CSIT) की 47वीं साधारण कांग्रेस आगामी 13 से 19 अक्टूबर 2025 तक सैन मैरिनो में आयोजित की जाएगी। इस सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न देशों के खेल महासंघों, तकनीकी आयोगों एवं युवा प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी।

डॉ. राकेश मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे:

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव राकेश ठाकरान ने बताया है कि विश्व के 80 देशों के प्रतिनिधि इटली के निकट देश रिपब्लिक ऑफ सैन मैरिनो के वैलकम होटल में आयोजित कांग्रेस के दौरान 16 अक्टूबर को “वर्ल्ड एमेच्योर स्पोर्ट्स फोरम : स्मॉल नेशंस, बिग इम्पैक्ट” का आयोजन होगा, जिसमें छोटे देशों में खेलों के प्रभाव और सतत विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस फोरम का उद्घाटन सीएसआईटी अध्यक्ष ब्रूनो मोलेआ करेंगे। सैन मैरिनो के खेल मंत्री रॉसैनो फाब्री और पर्यटन मंत्री फेडरिको पेडिनी अमाती भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।भारतीय प्रतिनिधि डॉ. राकेश मिश्र जी भी संबोधित करेंगे।

फोरम में “सैन मैरिनो ऐज़ ए केस स्टडी” विषय पर मुख्य वक्ता क्रिश्चियन फोर्सेलिनी, डेविड बोलोग्ना और ग्लोरिया आर्केंजलोनी अपने विचार रखेंगे।

यूरोपीय अनुभव सत्र में EU-फंडेड प्रोजेक्ट्स जैसे Youth Drop-In और PlayInc4Kids के परिणामों को प्रस्तुत किया जाएगा।

यूरोपियन देश सैन मैरिनो, 13 से 19 अक्टूबर 2025 तक विश्व के खेल संघों को संबोधित करेंगे डॉ. राकेश मिश्र
मुख्य CSIT कांग्रेस सत्र 17 अक्टूबर को आयोजित होगा, जिसमें केवल 80 सदस्य यूनियनें भाग लेंगी। इस सत्र के दौरान वित्तीय व कानूनी रिपोर्ट, CSIT World Sports Games, EU Projects, Sport for All & Elderly, तथा नई सदस्यता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सीएसआईटी अध्यक्ष ब्रूनो मोलेआ भी संबोधित करेंगे कि संगठन का उद्देश्य खेलों के माध्यम से वैश्विक एकता और सतत विकास को बढ़ावा देना है। वे यूरोपीय परियोजनाओं, नई सदस्यताओं और जमीनी स्तर पर खेलों के विस्तार को संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं के रूप में रेखांकित करेंगे।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला