,

जनता के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया: मार्केट में बताए जीएसटी बचत उत्सव के लाभ

अशोकनगर के गांधी पार्क मेन मार्केट में चला ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’

Report: Mahendra Ojha

अशोकनगर: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज अशोकनगर के गांधी पार्क मेन मार्केट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में भाग लिया और जीएसटी बचत उत्सव के लाभों से जनता को परिचित कराया।

प्रधानमंत्री का तोहफा है GST बचत उत्सव: सिंधिया
सिंधिया ने सबसे पहले गांधी पार्क मेन मार्केट में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों और नागरिकों से बात करते हुए उन्हें GST बचत उत्सव के महत्व से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि यह बचत उत्सव कोई सरकारी योजना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नागरिकों के लिए दिया गया एक सीधा उपहार है।

वोकल फॉर लोकल के संकल्प को करें मजबूत: सिंधिया
मंत्री ने उत्साह से बताया कि इस बचत उत्सव के कारण त्योहारी सीजन में लोगों ने रिकॉर्ड खरीदारी की है। यह हमारे देश की बढ़ती आर्थिक शक्ति और आम आदमी की जेब को मिली राहत को दर्शाता है। सिंधिया ने जनता से अपील की कि वे इस आर्थिक शक्ति का प्रयोग स्वदेशी उत्पादों को खरीदने में करें। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को मजबूत करते हुए कहा कि हमारा पैसा जब देश के कारीगरों और छोटे व्यापारियों तक पहुँचेगा, तभी हमारा भारत सही मायने में आत्मनिर्भर बनेगा।

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…