कफ सिरप से बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, याचिका खारिज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीला कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। इस याचिका में सीबीआई जांच और औषधि सुरक्षा तंत्र में सुधार की मांग की गई थी। मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने वकील विशाल तिवारी द्वारा दायर जनहित याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में राज्यों के पास पहले से ही कानूनी और प्रशासनिक व्यवस्था मौजूद है।

अखबार पढ़कर दायर कर देते हैं याचिका’ — सॉलिसिटर जनरल
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कई बार याचिकाकर्ता केवल अखबारों की खबरें पढ़कर अदालत में याचिकाएं दाखिल कर देते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकारें इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई कर रही हैं, इसलिए अलग से जांच की जरूरत नहीं है।

कोर्ट ने पूछा — अब तक कितनी जनहित याचिकाएं दायर कीं?
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने याचिकाकर्ता से पूछा कि उन्होंने अब तक कितनी जनहित याचिकाएं दाखिल की हैं। जवाब में जब उन्होंने बताया कि उन्होंने आठ से दस ऐसी याचिकाएं दायर की हैं, तो अदालत ने कहा — “याचिका खारिज की जाती है।” सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला इस बात की ओर इशारा करता है कि अदालतें अब बिना ठोस आधार के जनहित याचिकाओं को मंजूरी देने में सावधानी बरत रही हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Khairagarh में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश और आंधी से गर्मी से मिली राहत

Report by: Khilesh Verma Khairagarh जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल

3 रुपये महंगा हुआ Petrol Diesel, ट्रांसपोर्ट से रसोई तक पड़ेगा असर

Petrol Diesel: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य