तीस हजारी कोर्ट में तैनात दिल्ली पुलिस ASI की हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद हुए अंतिम पल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नई दिल्ली: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में तैनात एक ASI (उपनिरीक्षक) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी पूरी तरह से स्वस्थ और सामान्य दिख रहे थे, लेकिन कुछ ही क्षणों में हुए इस दुखद हादसे ने पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ा दी।

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सुबह करीब 9:22 बजे ASI कंधे पर बैग लटकाए कोर्ट परिसर में प्रवेश करते हैं। वे एक महिला साथी से हाथ मिलाते हैं और एस्केलेटर की ओर बढ़ते हैं। अचानक, एस्केलेटर पर चढ़ने से पहले वे बेसुध होकर जमीन पर गिर जाते हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ASI को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। इस दुखद घटना ने पूरे पुलिस विभाग को स्तब्ध कर दिया है। मृतक के परिवार पर गहरा सदमा है और उनका हाल बुरा बताया जा रहा है।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन