शरीर में थकान और त्वचा पर निशान, यूरिक एसिड बढ़ने का प्रमाण, हो जाएं सावधान !

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Body fatigue and marks on the skin are signs of increased uric acid. Never be careless, get tested.

रिपोर्ट- विजय नंदन

क्या आपको लगता है कि यूरिक एसिड बढ़ने का असर सिर्फ जोड़ों तक सीमित होता है? अगर हां, तो आप गलत सोच रहे हैं। असल में शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा होने पर इसका असर आपकी त्वचा पर भी नज़र आने लगता है। कई लोग इन शुरुआती संकेतों को अनदेखा कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर दिक्कत का कारण बन सकते हैं।

  1. त्वचा के नीचे सख्त गांठें

यूरिक एसिड बढ़ने का सबसे आम लक्षण है – त्वचा के नीचे छोटी-छोटी कठोर गांठों का बनना। ये आमतौर पर कान, उंगलियों, कोहनी और एड़ी के पास दिखाई देती हैं। कई बार इनमें हल्का दर्द भी हो सकता है। अगर गांठ बड़ी हो जाए तो इससे सफेद पाउडर जैसा पदार्थ भी निकल सकता है।

  1. त्वचा का रंग बदलना

यूरिक एसिड क्रिस्टल जब जोड़ों के आसपास जमा होते हैं, तो उस हिस्से की त्वचा लाल या बैंगनी हो सकती है। प्रभावित जगह सूजी हुई, गर्म और चमकदार भी दिख सकती है। यह संकेत साफ बताता है कि शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ है।

  1. लाल या बैंगनी धब्बे

कभी-कभी यूरिक एसिड का असर त्वचा पर धब्बों के रूप में भी दिखता है। खासतौर पर जोड़ों के आसपास लाल या नीले-भूरे धब्बे उभर सकते हैं। इन्हें हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है।

  1. त्वचा में खुजली

यूरिक एसिड लेवल ज्यादा होने पर त्वचा में जलन और खुजली की समस्या भी हो सकती है। इसका कारण है – क्रिस्टल का त्वचा की ऊपरी परतों में जमा होना। अगर आपको लंबे समय तक लगातार खुजली बनी रहती है, तो जांच कराना जरूरी है।

  1. घाव भरने में देर लगना

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से सूजन बढ़ जाती है, जिसका असर हीलिंग प्रोसेस पर पड़ता है। ऐसे में छोटे-मोटे घाव भी जल्दी नहीं भरते। अगर घाव सामान्य से ज्यादा समय ले रहे हैं तो यह यूरिक एसिड हाई होने का संकेत हो सकता है।

ध्यान देने वाली बात

यूरिक एसिड को केवल जोड़ों के दर्द से जोड़ना सही नहीं है। इसके लक्षण त्वचा पर भी साफ दिखने लगते हैं। इसलिए अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत दिखे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सही खानपान, पर्याप्त पानी और हेल्दी लाइफस्टाइल से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। याद रखें – समय पर पहचान और इलाज गंभीर बीमारियों से बचा सकता है।

यूरिक एसिड बढ़ने के ये 9 कारण, जानें कैसे रखें इसे कंट्रोल


यूरिक एसिड का लेवल बढ़ना आजकल एक आम समस्या बन चुका है। कई लोग इसे सिर्फ खानपान से जोड़ते हैं, लेकिन असल में हमारी आदतें और लाइफस्टाइल भी इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं। जब शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है तो यह न केवल जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बनता है, बल्कि कई बार गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकता है। आइए जानते हैं किन कारणों से यूरिक एसिड बढ़ता है और इसे कंट्रोल करने के आसान तरीक

यूरिक एसिड बढ़ने के मुख्य कारण

  1. शरीर की कम एक्टिविटी: शारीरिक गतिविधियां कम होने से यूरिक एसिड लेवल तेजी से बढ़ सकता है। लंबे समय तक बैठे रहना या बहुत आलसी लाइफस्टाइल इस समस्या को और बढ़ा देता है।
  2. डाइट में ज्यादा प्रोटीन: प्रोटीन सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन यूरिक एसिड को बढ़ा देता है। खासकर नॉनवेज और दालों का अधिक सेवन इसका कारण बन सकता है।
  3. बहुत कम फैट वाली डाइट: अक्सर लोग स्लिम रहने के चक्कर में तेल-घी पूरी तरह छोड़ देते हैं। जबकि शरीर को “गुड फैट” की भी जरूरत होती है। बहुत कम फैट वाला खाना भी यूरिक एसिड लेवल बढ़ा सकता है।
  4. स्लो मेटाबॉलिज्म: जब शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है तो यूरिक एसिड बाहर निकलने की बजाय शरीर में जमा होने लगता है। यही वजह है कि मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखना जरूरी है।
  5. कमजोर गट हेल्थ: अगर आपका गट हेल्दी नहीं है तो शरीर की डाइजेशन प्रोसेस प्रभावित होती है। इसका सीधा असर यूरिक एसिड लेवल पर भी पड़ता है।
  6. कम पानी पीना: शरीर को पर्याप्त पानी न मिलने पर यूरिनरी सिस्टम ठीक से काम नहीं कर पाता। रोज 3-4 लीटर पानी पीने से यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  7. नींद का खराब रूटीन: देर रात तक जागना और सुबह देर से उठना भी यूरिक एसिड लेवल बढ़ा सकता है। सही समय पर सोना और 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।
  8. लिवर की कमजोरी: फैटी लिवर या लिवर में किसी तरह की गड़बड़ी भी यूरिक एसिड के बढ़ने की बड़ी वजह बन सकती है।
  9. रात का भारी भोजन: रात में ज्यादा हैवी डिनर करने से डाइजेशन पर असर पड़ता है और शरीर यूरिक एसिड को सही ढंग से बाहर नहीं निकाल पाता।

ऐसे करें कंट्रोल: अगर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं तो इन आदतों को सुधारना बेहद जरूरी है।

  • रात का खाना हल्का रखें और सोने से 2-3 घंटे पहले खा लें।
  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।
  • नियमित एक्सरसाइज और वॉक को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।
  • सही समय पर सोएं और सुबह समय पर उठें।
  • लिवर और गट हेल्थ का खास ध्यान रखें।
- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: 1. ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी Eid al-Fitr का चांद

AYUSH Center Inspection: बलरामपुर में आयुष केंद्र का निरीक्षण

AYUSH Center Inspection: बलरामपुर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार यादव

‘Dhurandhar 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन

'Dhurandhar 2': 19 मार्च को आखिरकार ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो

CG: Top 10

CG: 1. धर्मांतरण कानून सख्त Chhattisgarh में धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद और

MP: Top 10

MP: 1. ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी Eid al-Fitr का चांद

Horoscope: 20-03-26

Horoscope: जानें सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना

Chaitra Navratri : चैत्र नवरात्र पर कोडेनार में भक्ति का अनोखा संगम

Chaitra Navratri : पशुपतिनाथ मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्वलित, भजन-कीर्तन से गूंजा

Chhattisgarh : सैनिक स्कूल में चयनित 30 विद्यार्थियों का विधानसभा में सम्मान

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं,

Bhandarej road accident : भांडारेज मोड़ पर बाइक की टक्कर से राहगीर और बाइक सवार घायल

Bhandarej road accident : राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-जयपुर रोड पर हादसा; घायल को

Hasya Hathauda 16 : कुर्सी, करप्शन और ‘साहब’ का टशन !

स्वागत है आपका 'हास्य हथौड़ा' के इस ताजा संस्करण में, जहाँ हम

Dausa : दौसा में प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लिया जिले का विकास कार्यों का जायजा

Dausa : टाउनहॉल में राजस्थान स्थापना दिवस का आयोजन; सांस्कृतिक संध्या में

Ajmer district : अजमेर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Ajmer district : बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं और ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा,

Ranidhara waterfall death : कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में युवती की लाश मिलने से सनसनी

Ranidhara waterfall death : कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती

Bhopal पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा