समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु पंजीयन 10 अक्टूबर तक, किसान निर्धारित समय पर करायें पंजीयन : खाद्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

भोपाल। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये किसान पंजीयन प्रक्रिया का निर्धारण कर दिया गया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन 15 सितम्बर से शुरू हो चुका है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। प्रदेश में 1255 पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं।

पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था :

खाद्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर तथा एम.पी. किसान एप पर भी की गई है।

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था भी होगी :

श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था भी की गई है। यह एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है। प्रति पंजीयन के लिये 50 रूपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़ एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोट पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा।
सिकमी/बटाईदार/कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था ‌द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।

आधार लिंक बैंक खाते में होगा उपार्जित फसल का भुगतान :

खाद्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान ‌द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा। किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे। पंजीयन व्यवस्था में बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी होगा कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाईल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें।
सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि जिला और तहसील स्तर पर स्थापित आधार पंजीयन केन्द्रों को क्रियाशील रखा जाए जिससे किसान वहां जाकर आसानी से अपना मोबाईल नंबर एवं बायोमेट्रिक अपडेट करा सके। इस कार्य के लिए पोस्ट ऑफिस में संचालित आधार सुविधा केन्द्र का भी उपयोग किया जा सकता है। आधार नंबर से बैंक खाता लिंक कराने के लिए बैंकों के साथ भी समन्वय आवश्यक होगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते के सत्यापन हेतु पंजीयन के दौरान ही 1 रूपये का ट्रांजेक्शन मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम द्वारा ई-उपार्जन/जेआईटी पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा।

आधार नंबर का वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य:

पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। वेरीफिकेशन आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा जबकि किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। भू-अभिलेख और आधार कार्ड में दर्ज नाम में विसंगति होने पर पंजीयन का सत्यापन तहसील कार्यालय से कराया जाएगा। सत्यापन होने की स्थिति में ही उक्त पंजीयन मान्य होगा।

किसानों को करें एसएमएस :

विगत रबी एवं खरीफ के पंजीयन में जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस से सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि गांव में डोडी पिटवाकर ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर पंजीयन सूचना प्रदर्शित कराने तथा समिति/ मंडी स्तर पर बैनर लगवाने के निर्देश भी दिये गये हैं। किसान पंजीयन की सभी प्रक्रियाएँ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं।

Sheikhpura: जिले में गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura डीएम शेखर आनंद ने आंकड़ों के साथ जानकारी देते

Pilibhit: पूरनपुर में लूटकांड का बड़ा खुलासा; दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और नकदी बरामद

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र

LPG Gas Shortage: गेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस संकट पर फूटा गुस्सा, एजेंसी में हंगामा

LPG Gas Shortage: कोरबा के गेवरा प्रोजेक्ट स्थित कन्ज्यूमर्स को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर रेप और हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, देर रात क्राइम सीन रीक्रिएट

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर में महामाया द्वार के पास महिला से दुष्कर्म

Vaibhav Suryavanshi बने मैन ऑफ द मैच, 26 गेंदों में बनाए 78 रन, कोहली से मिला खास तोहफा

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बरसापारा स्टेडियम

Child Abuse: दुर्ग में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Child Abuse: शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों ने

Bollywood: कपूर परिवार का एक और सदस्य फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार, जानें कौन

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर से लेकर

Actor Randeep Hooda ने बेटी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम

Actor Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पिता बनने के एक

Sword Threat Incident: चिरमिरी में तलवार लहराता युवक गिरफ्तार, इलाके में फैली दहशत

Sword Threat Incident: एमसीबी/छत्तीसगढ़ के चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकता नगर गोदरीपारा

Heatwave Alert India: उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी की चेतावनी

Heatwave Alert India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई

Thailand से डिपोर्ट हुआ वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, आज पहुंचेगा भारत

Thailand: भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर

Artemis 2 Mission: नासा का ऐतिहासिक चंद्र मिशन सफल, अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

Artemis 2 Mission: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का Artemis 2 मिशन सफलतापूर्वक

US Iran Talks: ईरान को जे डी वैंस की चेतावनी, बातचीत से पहले बढ़ा तनाव

US Iran Talks: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने शुक्रवार को

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. बच्ची के अपहरण के

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. प्रदेश में बढ़ा तापमान,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास