बीजापुर: कोबरा 208 बटालियन की बड़ी सफलता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bijapur: Major success of Cobra 208 Battalion

REPORT- KUSHAL CHOPRA

BY- ISA AHMAD

जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक और सामग्री बरामद

बीजापुर ब्रेकिंग।
बीजापुर जिले के थाना पामेड़ क्षेत्र अंतर्गत FOB काउरगुट्टा के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोबरा 208 बटालियन द्वारा की गई सर्चिंग कार्रवाई के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री का डम्प बरामद किया गया।


गड्ढे में छिपाया गया था विस्फोटक

  • माओवादियों ने ग्राम कंचाल के जंगलों में जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर यह सामग्री छिपा रखी थी।
  • आशंका है कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल किसी बड़ी नक्सली साजिश को अंजाम देने के लिए किया जाना था।
  • सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से इस योजना को समय रहते विफल कर दिया गया।

बरामद विस्फोटक और सामग्री

बरामद किए गए सामान में बड़ी मात्रा में घातक विस्फोटक और उपयोगी सामग्री शामिल है, जिनमें प्रमुख हैं:

  • गन पाउडर, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, बीजीएल राउंड, आरडीएक्स
  • इलेक्ट्रिक एवं नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, तीर बम (इम्प्रोवाइज्ड), इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड
  • आयरन रॉड, आयरन कटर, स्टील कंटेनर, स्टील पाइप, प्लास्टिक ड्रम, बैरल के उपयोगी आयरन रॉड
  • बैटरी, लिथियम बैटरी, सोलर इन्वर्टर, स्पूल वायर, कॉपर वायर
  • माओवादी वर्दी, कोबरा पैटर्न कॉम्बैट ड्रेस कपड़े, पिट्ठू बैग, लाल और हरे कपड़े, वेलक्रो
  • क्रिस्टल शुगर, स्टील प्लेट, स्टील फाइल, स्टील तार और अन्य सामग्री

बड़ी साजिश नाकाम

सुरक्षा बलों ने बताया कि यदि यह विस्फोटक माओवादियों के हाथों में सक्रिय रहता तो बड़ी घटना हो सकती थी। लेकिन कोबरा बटालियन की सतर्कता से नक्सलियों की खतरनाक साजिश नाकाम हो गई है।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी