,

Kolkata RG Kar Rape Murder: CBI ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, सामूहिक दुष्कर्म का जिक्र

Kolkata RG Kar Rape Murder

Kolkata RG Kar Rape Murder: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्‍टर से हुए रेप और हत्या के बाद हत्या के मामले में बड़ा अपड़ेट सामने आया है। सीबीआई ने कोलकाता की विशेष अदालत में अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोप पत्र में बताया गया है कि संजय रॉय (Sanjay Roy) ने कथित तौर पर 9 अगस्त को वारदात को अंजाम दिया, जब पीड़िता अस्पताल के सेमिनार रूम में सोने गई थी। चार्जशीट में CBI ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप का कोई जिक्र नहीं किया है।

चार्जशीट में 150 से अधिक लोगों के बयान दर्ज

CBI द्वारा दायर की गई चार्जशीट में रेप और हत्या के मामले में संजय रॉय को हत्या और रेप का मुख्य आरोपी बनाया है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक मामले में करीब 150 से 200 लोगों के बयान चार्जशीट में लिखे गए हैं। फिलहाल सीबीआई ने मामले की जांच जारी रखी है।

जूनियर डॉक्टर्स का आमरण अनशन जारी

रेप और हत्या के मामले में शनिवार 5 अक्टूबर से जूनियर डॉक्टर्स आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं कर रही है, जिसके बाद उन्हें अब इस आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

जूनियर डॉक्टर ने पश्चिम बंगाल सरकार को वादे के अनुसार अपनी मांगे पूरे करने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया था, लेकिन सरकार की तरफ से कोई पॉजिटिव रिपॉन्स नहीं मिला इसके बाद डॉक्टर्स आमरण अनशन कर रहे हैं। बता दें कि जूनियर डॉक्टर्स आरजी कर अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के लिए न्याय और चिकित्सकों के कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…

Chhattisgarh Youth Innovation: रायपुर में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव

Chhattisgarh Youth Innovation को बढ़ावा देने की दिशा में राजधानी रायपुर में…

BPSC TRE-4 में 932 पद और बढ़े, अब 33,320 शिक्षकों की होगी भर्ती

BY: Yoganand Shrivastva BPSC TRE-4 बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 की तैयारी कर…

Mandsaur Temple Dispute: गोपालकृष्ण मंदिर के रास्ते को लेकर विवाद

Mandsaur Temple Dispute का मामला सुजानपुरा और पिपल्दा क्षेत्र में सामने आया…

Bank Account Fraud: सरकारी योजना का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते

Bank Account Fraud का एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना में सामने…