,

गर्भकाल का ध्यान, साय सरकार का प्लान, जानिए क्या है रेडी टू ईट योजना?

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ready to Eat Scheme

हमारे देश में माताओं का स्थान हमेशा से देवतुल्य रहा है और जब महिला गर्भवती होती हैं तो हमारे शास्त्रों के अनुसार बच्चे के गर्भ में आने के 3 महीने बाद पुंसवन संस्कार किया जाता है। इसी समय से शिशु का मस्तिष्क विकसित होना शुरू होता है। इसी कारण माताओं को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इसको लेकर जानकारी दी जाती है।

रेडी टू ईट योजना क्या है?
इन्ही शास्त्रोक्त बातों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ की सरकार ने गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार देने की एक महत्वपूर्ण योजना चलाई है। जिसका नाम है रेडी टू ईट, प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रो में सरकार हर महीने लाखो गर्भवती महिलाओ को रेडी टू ईट के माध्यम से उन्हें हेल्दी, हायजनिक और उच्च गुणवत्ता वाले फूड सप्लीमेंट्री दिया जाता है। जिससे महिलाएं कुपोषण से मुक्त रहें और स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दे सकें।

रेडी टू ईट योजना में प्रत्यके महीने सरकार 55 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च

छत्तीसगढ़ में पहले प्रदेश का 1750 महिला समूह इसका उत्पादन कर रही थीं। जिसमे प्रदेश में भर में 3 लाख से ज्यादा लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होते थे। जिसे पूर्व की भूपेश बघेल सरकार ने महिलाओं से छीनकर बीज विकास निगम को दे दिया था। रेडी टू ईट योजना में प्रत्यके महीने सरकार 55 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च करती है। पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले रेडी टू ईट में निर्धारित मात्रा में कई विटामिन्स होते हैं। जिसमे प्रोटीन, फोलिक एसिड, राइबोफ्लेविन, नाइसीन, कैल्शियम, थायमिन, आयरन, विटामिन ए, बी12, सी और डी समेत फोटिफाइड और फाइन मिक्स होते हैं। लेकिन यहां एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात यह है कि।

इस योजना में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। सरकार की जिम्मेदारी होना चाहिए कि कम से कम किसी भ्रष्ट अधिकारी को इस योजना की जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक