The Great Indian Kapil Show 2: विश्व कप फाइनल में हारा हुआ मैच कैसे जीता इंडिया, रोहित शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The Great Indian Kapil Show 2

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में T-20 वर्ल्ड कप की विनिंग टीम पहुंची। कपिल शर्मा ने रोहित शर्मा, सूर्यवीर यादव, अर्शदीप कौर, अक्सर पटेल और शिवम दुबे का जोरदार स्वागत किया। शो में जहां रोहित शर्मा एंड टीम ने कपिल के साथ मस्ती की, वहीं उन्होंने बताया कि किस तरह ऋषभ पंत की स्ट्रैटिजी से वो टी-20 वर्ल्ड कप जीत गए। रोहित शर्मा दूसरी बार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आए थे। वह शो के पहले सीजन का भी हिस्सा बने थे। इस बार रोहित शर्मा ने कई खुलासे किए इसके साथ ही यह भी बताया कि कैसे उन्होंने हारा हुआ मैच जीत लिया?

फाइनल में साउथ अफ्रीका से हारा मैच जीती थी टीम इंडिया
टीम इंडिया ने 29 जून 2024 को साउथ अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीता था। मैच एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया था, जब लगने लगा था कि शायद टीम इंडिया हार जाएगी। लेकिन रोहित शर्मा की मानें तो ऋषभ पंत की ट्रिक के कारण वो मैच जीत गए।

सूर्या के कैच ने नहीं बल्कि ऋषभ पंत की चालाकी जीताया मैच
रोहित शर्मा ने बताया कि जब साउथ अफ्रीका को 30 गेंदों में 30 रनों की जरूरत थी, तो एक ब्रेक मिला। ऋषभ पंत ने उस ब्रेक में अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल किया। उन्होंने घायल होने का कुछ समय तक नाटक किया, जिससे बल्लेबाज की रिदम डिस्टर्ब हो गया। इससे गेम स्लो हो गया और बल्लेबाजों की लय तोड़ने में मदद मिली। रोहित शर्मा ने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का एक कारण यह भी था। कि ‘पंत साहब की चतुराई की वजह से चीजें हमारे पक्ष में रहीं।’ हालांकि, कप्तान साहब ने यह भी कहा कि सिर्फ एक यही वजह नहीं थी, जिसके कारण टीम इंडिया जीती।

फाइनल में मिट्टी क्यों खाई?
रोहित शर्मा ने बताया कि जब T20 वर्ल्ड कप मैच खत्म होते ही पिच की मिट्टी को होठ से लगाते हुए खा रहे थे। इस पर रोहित ने जवाब दिया, ‘उस वक्त ऐसी फीलिंग थी कि हमने इतने साल मेहनत की। हम उसी पिच पर खेलते हैं, जीतते हैं और हारते हैं। इसलिए फाइनल जीतने के बाद मुझे बस चखना था कि मिट्टी का स्वाद कैसा है।’
ये भी हुए खुलासे
रोहित शर्मा ने कहा ‘ट्रॉफी सीधे BCCI के दफ्तर में जाती है। मैच के बाद हम बार्बी डोज में 3 दिन फंसे हुए थे। इस दौरान होटल में टीम का हर खिलाड़ी 15-15 मिनट के लिए ट्रॉफी अपने रूम में ले गया। साथ में फोटो खिंचवाई और साथ में लेकर सोए। मैं इस जीत से काफी खुश हूं।’ इसके अलावा उन्होंने बताया कि रोबोटिक चाल के पीछे बस यही मंशा थी कि फाइनल जीता है तो कुछ अलग किया जाए।

MP Budget 2026-27 सर्वहितैषी और संतुलित बजट : मंत्री प्रहलाद पटेल

MP Budget 2026-27 : सड़क, आवास और रोजगार पर फोकस, पंचायत विभाग

Jamtara News : 19वीं झारखंड राज्य पुरुष सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, पाकुड़ बना चैंपियन

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News : कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान

Bit-Mesra-Firing-Case : राहुल सिंह गिरोह के मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

Bit-Mesra-Firing-Case : पिस्टल, जिंदा कारतूस और अपाची बाइक जब्त Bit-Mesra-Firing-Case : रांची

Administrative Action: ग्रामीण की मौत पर बड़ा एक्शन, कुसमी एसडीएम करूण डहरिया निलंबित

Administrative Action: छत्तीसगढ़ शासन ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)

Kerala Blasters: 14 साल बाद घर वापसी की दास्तान, फुटबॉल ने दिलाया परिवार से मिलन

Kerala Blasters: करीब 14 साल पहले परिवार से बिछड़ा एक बालक अब

Shrimad Bhagwat Katha: 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा व चंडी यज्ञ का शुभारंभ

Shrimad Bhagwat Katha: जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बुधुडीह पंचायत में

Ambikapur: देह व्यापार रैकेट का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

Report by: Dinesh Gupta, Edit by: Priyanshi Soni Ambikapur: अंबिकापुर के गांधीनगर

Jamtara : भक्ति के रंग में डूबा जामताड़ा: 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ चंडी यज्ञ और भागवत कथा का आगाज़

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara नारायणपुर जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड में आध्यात्मिक

Dindori : वस्था से लाचार: जब घिसटते हुए जनसुनवाई में पहुँचा किसान, छलका सिस्टम का दर्द

रिपोर्टर -मोहम्मद रफी खान Dindori मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में जनसुनवाई

Live-in Relationship Case: बोकारो की रिंकू देवी राजस्थान में मिली

Live-in Relationship Case: बोकारो से लापता 16 वर्षीय बेटे की मां रिंकू