पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ अमेठी हत्याकांड का आरोपी, जानिए कैसे बनी ये हालत…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Amethi murder case

अमेठी में सरकारी टीचर, उनकी पत्नी और दो बच्चों के हत्या मामले का आरोपी चंदन वर्मा पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। हत्या के इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामगी के लिए ले जाते वक्त चंदन ने पुलिस दरोगा की पिस्टल छीन लिया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, दलित टीचर और उसके परिवार की हत्या करने वाले आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस मुठभेड़ में दाहिने पैर में गोली लगी है। मोहंगनज थाना क्षेत्र के पीयूरे विंध्या दीवान नहर पटरी की जंगल झाड़ी में उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई। चंदन ने दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस सब इंस्पेक्टर मदन कुमार सिंह पर गोली चलाई थी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वो घायल हो गया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेठी पुलिस ने चंदन को इलाज के लिए तिलोई सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है। उसने अमेठी के अहोरवा भवानी में एक परिवार के 4 लोगो की हत्या के जुर्म को कुबूल किया है।

चंदन के सिर पर बदले का भूत सवार

अमेठी पुलिस ने आरोपी चंदन को शुक्रवार 4 अक्टूबर को नोएडा के जेवर टोल से गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली भागने की तैयारी में था, लेकिन एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन की वजह से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

शुरूआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी का शिक्षक की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। उसने हत्याकांड को खुद अकेले ही अंजाम दिया था। चंदन वर्मा शहर कोतवाली क्षेत्र के मटिहा के पास किराए के मकान में बीते 5 महीने से रह रहा था।

चंदन वर्मा ने पुलिस को बताया कि पूनम के ठुकरान के बाद उसके सिर पर खून सवार हो गया। वह बदले की तड़पने लगा और उसने सुनील और पूनम की हत्या के लिए पिस्टल लेकर बुलेट लेकर पूनम के घर पहुंच गया। चंदन के सिर पर बदले का भूत सवार था। उसके रास्ते में जो आया उसने उसे गोली मार दी।आरोपी चंदन ने सुनील और पूनम के साथ उनकी दो मासूम बेटियों की भी गोली मारकर हत्या कर दी। चन्दन ने पुलिस को बताया कि वह खुद भी सुसाइड करना चाहता था। उसने खुद पर भी फायर किया लेकिन वह मिस हो गया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime