,

कवर्धा: सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Kawardha: Sensational revelation of gang rape, three accused arrested

रिपोर्टर: केसरी नंदन तिवारी, कवर्धा BY- ISA AHMAD

कवर्धा जिले में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने मात्र 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • जितेन्द्र खरे उर्फ जित्तु, पिता दिलीप खरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी उर्जा पार्क के पास, वार्ड क्रमांक 09, कवर्धा।
  • नसीम अहमद उर्फ छोटू, पिता नफीस खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22, एकता चौक, कवर्धा।
  • मोहम्मद सरफराज उर्फ सफ्फु, पिता मोहम्मद अयूब, उम्र 21 वर्ष, निवासी डालडापारा, आदर्शनगर, कवर्धा।

मामले की FIR और शिकायत:
पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 43/2025 दर्ज किया गया है। एफआईआर में धारा 70(1), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और बारी-बारी से उसका बलात्कार किया। साथ ही, किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस की कार्रवाई:

  • पुलिस ने तुरंत अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
  • तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की बारीकी से जांच की गई।
  • मुखबिर तंत्र से मिली जानकारियों के आधार पर 150 से 200 संदिग्धों से गहन पूछताछ की गई।
  • सभी सुरागों को जोड़कर आरोपियों की पहचान की गई।

पहचान और पूछताछ:
पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता द्वारा आरोपियों की पहचान की गई। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस जांच में खुलासा:
जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी चोरी जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं।

जिला पुलिस प्रशासन ने कहा:
“हम इस तरह के अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति पर कार्य कर रहे हैं। आरोपियों को कानून के कठोर प्रावधानों के तहत सजा दिलाई जाएगी।”

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO