,

Pune Helicopter Crash: पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, हादसे में 3 लोगों की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pune Helicopter Crash

महाराष्ट्र में बुधवार को बड़ी दुर्घटना हो गई। पुणे के बावधन के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें तीन लोगों के मरने की आशंका है। मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया गया है। मृतकों में दो पायलट और 1 इंजीनियर हैं।

सुबह 7 बजे की घटना
बता दें यह घटना बावधन इलाके में केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है। पुलिस के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से टेक ऑफ किया था। उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद 1.5 किमी दूर जाकर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा पहाड़ी इलाके पर हुआ।

हेलीकॉप्टर सरकारी या प्राइवेट?
वहीं उन्होंने बताया कि क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई। इससे तीन लोग बुरी तरह जल गए। हेलीकॉप्टर सरकारी था या प्राइवेट, यह अभी पता नहीं चला है। मृतकों की भी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पिंपरी चिंचवड़ पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम पहुंच गई हैं।

2 बचाव वाहनों के साथ 4 अग्निशमन वाहन पहुंचे
पुणे (महाराष्ट्र) हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र प्रभाकर पोटफोडे ने कहा, “हमें सूचना मिली कि ऑक्सफोर्ड हेलीपैड के बहुत करीब एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हमने पीएमआरडीए अग्निशमन विभाग और एमआईडीसी को भी बुलाया। हमने 2 बचाव वाहनों के साथ 4 अग्निशमन वाहन भेजे। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे, तो हमने देखा कि हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक