आज का राशिफल 26 सितंबर 2025: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल 26 सितंबर 2025: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन

BY: MOHIT JAIN

राशिफल सिर्फ भविष्यवाणी नहीं, बल्कि हमारे दिनभर के कामों और फैसलों के लिए एक मार्गदर्शन होता है। 26 सितंबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए कई तरह की नई संभावनाएं और चुनौतियां लेकर आया है। आइए जानते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं।


मेष राशि (Aries)

आज आपका प्रभावशाली लोगों से मिलना हो सकता है। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाएं। पिताजी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। अनावश्यक क्रोध से बचें, वरना परिवारजन परेशान हो सकते हैं।


वृष राशि (Taurus)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है, जिससे भागदौड़ रहेगी। नौकरीपेशा लोग बदलाव की सोच सकते हैं। कारोबार में नई योजना लाभ देगी। ससुराल पक्ष से मुलाकात संभव है।


मिथुन राशि (Gemini)

आपके लिए आज का दिन लाभदायक है। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। परिवार की कलह सुलझेगी। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। माता-पिता से काम को लेकर अच्छी सलाह मिलेगी। अनावश्यक बातों से दूर रहें, सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।


कर्क राशि (Cancer)

आज लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी गलत डील से नुकसान हो सकता है। पुराना लेनदेन समस्या बन सकता है। मेहनत रंग लाएगी और नई कोशिशें कामयाबी दिलाएंगी।


सिंह राशि (Leo)

आपके लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। बिना कारण बाहर न जाएं, दुर्घटना का खतरा है। संतान के कार्यों से खुशी मिलेगी। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से कहासुनी होने पर धैर्य रखें।


कन्या राशि (Virgo)

आज किसी अजनबी पर तुरंत भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। बॉस से रिश्ते मजबूत होंगे। भाग्य साथ देगा। राजनीति में आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो सकती है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है।


तुला राशि (Libra)

आज आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। किसी लंबी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न होगा।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज जोखिम भरे काम से बचें। कानूनी विवाद में जीत संभव है। नए लोगों से परिचय लाभकारी होगा। संतान नौकरी के लिए बाहर जा सकती है। विदेश व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। किसी काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।


धनु राशि (Sagittarius)

खर्चों पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मजबूरी में कुछ खर्च करने पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से समय बिताने का मौका मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बन सकती है। सेहत पर ध्यान दें।


मकर राशि (Capricorn)

आज आय में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सहयोगियों का साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे। घूमने-फिरने से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप अपनी बुद्धि से मात देंगे। नया घर खरीद सकते हैं।


कुंभ राशि (Aquarius)

आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घरेलू काम समय पर निपटाएंगे। माताजी कोई जिम्मेदारी देंगी। कार्यक्षेत्र में गोपनीय बातें साझा न करें। दोस्तों संग मनोरंजन के कार्यों में शामिल होंगे।


मीन राशि (Pisces)

आज भौतिक सुख-साधन बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा दिन है। नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी विवाद को बातचीत से सुलझाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर