UP Weather Report: फिर बरसे बदरा, कई जिलों में जलभराव की स्थिति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP Weather Report

उत्तर प्रदेश में मानसून के यू-टर्न लेने से बीते 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इसके चलते कई जगह जलभराव हुआ तो कई जिलों में धान की खड़ी फसल गिर गई। गरज-चमक के साथ हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो दी है पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

प्रदेश के तराई क्षेत्र के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक गरज चमक के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वी, तराई और अवध क्षेत्र के लगभग 30 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तर-पश्चिम के कुछ जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में अगले 24 घंटे जमकर बारिश होगी। शुक्रवार को गोरखपुर, महराजगंज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़ जिलों में अच्छी बारिश हुई।

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार तक जारी रहा। सुबह से हुई बारिश से पूरा शहर सराबोर हो गया। बारिश के साथ तेज हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक शनिवार को भी कमोबेश मौसम ऐसा ही रहने वाला है। रविवार से बारिश के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी रहने के आसार हैं।

अयोध्या: मूसलाधार बारिश से फसलों को नुकसान
भगवान राम की धरा अयोध्या जिले में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो दूसरी तरफ शहर में जगह-जगह जल भराव हो गया है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा एक से लेकर 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मूसलाधार बारिश के चलते गन्ने और धान की फसल गिर गई है। अयोध्या धाम के राय गंज, वासुदेव घाट, जलवान पुरा सहित आदर्श पुरम कालोनी आदि में जलभराव हो गया है।

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,