कवर्धा: सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में ढेर हुए नक्सली संगठन के दो सीसी मेम्बर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kawardha: Security forces achieve major success, two Naxalite CC members killed in encounter

लेखक- ईसा अहमद

कवर्धा। आज सुरक्षा बलों की बहादुरी और भुजाओं की ताकत ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिले में हुई मुठभेड़ में नक्सली संगठन के दो सीसी मेम्बर ढेर कर दिए गए। इस ऑपरेशन को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

विजय शर्मा का बयान

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने मुठभेड़ की सफलता पर सुरक्षा बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा –
“मैं एक बार पुनः नक्सलियों से अपील करता हूं कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ें। सरकार विकास और शांति के लिए प्रतिबद्ध है।”

क्षेत्र में बढ़ा सुरक्षा बलों का मनोबल

इस बड़ी कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों का मनोबल और मजबूत हुआ है। प्रशासन का कहना है कि नक्सलियों की हिंसक गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।