IND vs BAN: दूसरे टेस्ट में बदल जाएगी भारतीय टीम, रद्द भी हो सकता है मैच, जानिए कारण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ind Vs Ban

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी शुक्रवार से कानपुर में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम 2-0 से क्लीन स्वीप का लक्ष्य लेकर उतरेगी। तो वहीं, बांग्लादेश की टीम सीरीज बराबरी करने के इरादे से उतारेगी। हालांकि अब लगता है कि इस मैच का हो पाना मुश्किल है, क्योंकि गुरूवार प्रक्टिस मैच रद्द करना पड़ा।
बारिश के चलते रद्द हो सकता है मैच
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है, ऐसे में मैच रद्द भी हो सकता है। गुरूवार को भी बारिश के चलते ही मैच प्रक्टिस रद्द करना पड़ा था। अगर ऐसा होता है तो इसका असर टेस्ट चैंपियनशिप में भी पड़ेगा।
भारत का कानपुर में रिकॉर्ड
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत का टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारतीय टीम ने यहां कुल 23 मुकाबले खेले हैं। इनमें मेजबानों ने सात मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 13 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इस मैदान पर हमेशा से स्पिनर्स का बोलबाला रहा है। ऐसे में भारतीय कप्तान आगामी मैच तीन स्पिन गेंदबाजों को मौका दे सकते हैं।

शीर्ष क्रम में बदलाव की संभावना कम
चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के अलावा शीर्ष क्रम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल जैसे दिग्गजों को मेहमानों के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया था। हालांकि, गिल ने दूसरी पारी में वापसी की और शतक लगाया जबकि पंत भी टेस्ट में शानदार वापसी करने में कामयाब हुए। दिग्गजों की मौजूदगी में शीर्ष क्रम में बदलाव की संभावना कम है।

दूसरे टेस्ट में ऐसी होगी भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप।

Aaj Ka Rashifal 18 February 2025: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ!

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर