,

भोपाल में शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से रेप, आरोपी ने 6 महीने तक संबंध बनाए

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

भोपाल। निशातपुरा इलाके में एक तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक, जो महिला का पूर्व परिचित है, ने करीब 6 महीने तक शादी का वादा करके पीड़िता के साथ संबंध बनाए, लेकिन अब उसने महिला से हर तरह का संपर्क बंद कर दिया।


घटना का विवरण

पीड़िता 30 वर्षीय महिला है, जो अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। अप्रैल 2025 में उसकी मुलाकात फिरदौस नामक युवक से हुई। आरोपी का पहले से आपराधिक रिकार्ड है।

शुरुआत में दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई बार जबरन संबंध बनाए। हाल ही में उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।


पुलिस कार्रवाई

पीड़िता ने टीला जमालपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामला निशातपुरा पुलिस को भेजा गया और एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Katihar Crime News: कटिहार में पंजाब के दो संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार और 22 कारतूस बरामद

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले में पुलिस

Platelet Donation: आगाज़ संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 11 दिन में दूसरी बार किया प्लेटलेट्स दान

Report: Prem Shrivastva Platelet Donation सामाजिक संस्था ‘आगाज़’ के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत

School Liquor Party: स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप

School Liquor Party को लेकर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक चौंकाने

Top 10 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें, पढ़ें आज की सभी अहम अपडेट

Top 10 Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी 'मन की बात'