,

गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 14 लाख की इनामी दो महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को एटापल्ली तहसील के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस की C-60 कमांडो टीम ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। इन दोनों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

1 घंटे चली मुठभेड़

गढ़चिरौली पुलिस के मुताबिक, C-60 की पांच टीमों, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ ने इस संयुक्त अभियान को अंजाम दिया। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से गोलाबारी हुई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने दोनों महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया।

ढेर की गईं महिला नक्सलियों की पहचान

मुठभेड़ में मारी गई नक्सलियों की पहचान इस प्रकार हुई—

  • सुमित्रा उर्फ सुनीता वेलादी : जिस पर ₹6 लाख का इनाम था।
  • ललित उर्फ लड्डो (गट्टा दलम की एसीएम, जिला कांकेर निवासी) : जिस पर ₹8 लाख का इनाम घोषित था।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री जब्त की। बरामद सामान में शामिल हैं:

  • एक एके-47 राइफल
  • एक पिस्टल
  • 37 जिंदा कारतूस
  • नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री

शवों की पहचान हुई

मुठभेड़ के बाद दोनों महिला नक्सलियों के शव हेलीकॉप्टर से गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय लाए गए, जहां औपचारिक पहचान की गई।

नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। गढ़चिरौली में मिली यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट