रिलीज से पहले ही हिट हुई Jolly LLB 3, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ से ज्यादा कमाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रिलीज से पहले ही हिट हुई Jolly LLB 3, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ से ज्यादा कमाई

BY: MOHIT JAIN

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में कल यानी 19 सितंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा है कि रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है।

एडवांस बुकिंग ने किया धमाका

फिल्म के ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी का नतीजा है कि पहले ही दिन 40 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं।

  • बुधवार शाम 7 बजे तक फिल्म की एडवांस बुकिंग 1.26 करोड़ रुपये दर्ज हुई।
  • ब्लॉक सीट्स समेत कुल आंकड़ा 3.02 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
  • अब तक 5,145 शो के लिए 46,438 टिकटें बेची जा चुकी हैं।

बुकिंग का बड़ा हिस्सा दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे शहरी इलाकों से आया है। जहां दिल्ली-एनसीआर से 42.49 लाख रुपये और मुंबई से 13.1 लाख रुपये की एडवांस कमाई दर्ज हुई है।

पिछली दोनों फिल्मों की शानदार सफलता

जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में पहले भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं।

  • जॉली एलएलबी (2013): अरशद वारसी और बोमन ईरानी स्टारर इस फिल्म का बजट 13 करोड़ था और इसने 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। सौरभ शुक्ला का जज वाला रोल दर्शकों के दिल में उतर गया था।
  • जॉली एलएलबी 2 (2017): इस बार लीड में अक्षय कुमार आए और हुमा कुरैशी ने फीमेल लीड निभाई। 83 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 182 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई की थी।

क्या तीसरा पार्ट तोड़ेगा रिकॉर्ड?

हालांकि हाल के सालों में अक्षय कुमार की फिल्मों का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रहा है और इंडस्ट्री भी ब्लॉकबस्टर्स के लिए तरस रही है। इसके बावजूद, जॉली एलएलबी 3 की एडवांस बुकिंग के आंकड़े उम्मीद जगा रहे हैं।

अब देखना होगा कि यह फिल्म सिर्फ अच्छी ओपनिंग तक सीमित रहती है या फिर अपने पिछले पार्ट्स की तरह सुपरहिट बनकर नए रिकॉर्ड कायम करती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. यूसीसी लागू करने की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. भिलाई स्टील प्लांट में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. यूसीसी लागू करने की

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 8 अप्रैल 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों

Rural drinking water : ग्रामीण इलाकों में पेयजल के लिए नवाचार, पंचायत में पानी समिति को मिलेंगे अधिकार

मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में साफ पेयजल पहुंचाने के लिए सीएम

सीएम हिमंत की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट, पवन खेड़ा का सीएम हिमंत बिस्वा पर अटैक

by: digital desk कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के असम के मुख्यमंत्री हिमंत

Effigy Controversy : भानुप्रतापपुर में SDOP के पुतला दहन के बाद सियासत गरम, जांच की मांग तेज

Effigy Controversy : संयुक्त पुलिस परिवार संघ ने की कड़ी निंदा, नेताओं

Screen Awards 2026 : ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, 14 अवॉर्ड्स पर किया कब्जा

Screen Awards 2026 : बेस्ट डायरेक्टर आदित्य धर, ‘होमबाउंड’ बनी बेस्ट फिल्म

Chhattisgarh : भूपेश बघेल ने असम दौरे और राज्य मामलों पर उठाए BJP के खिलाफ सवाल

Chhattisgarh : पूर्व मुख्यमंत्री ने असम चुनावी हालात, पुलिस कार्रवाई और शिक्षा

Police Inspection : आईजी रामगोपाल गर्ग का कोरबा दौरा, वार्षिक निरीक्षण में परखी पुलिस व्यवस्था

Police Inspection : जन दरबार में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, कानून व्यवस्था

Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियां, वायरल वीडियो से मचा बवाल

Night Club Controversy : सेरीखेड़ी स्थित क्लब में टीवी एक्टर्स और इंफ्लुएंसर्स

Tikamgarh News : उमा भारती का अनोखा अंदाज़, ठेले पर खड़े होकर बेचा पोहा

Tikamgarh News : पूर्व CM उमा भारती गरीबों के समर्थन में उतरीं

Pakistan Lockdown: मिडिल ईस्ट संकट का असर, पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन, रात 8 बजे बाजार होगा बंद

Pakistan Lockdown: मध्य-पूर्व में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच तनाव बेहद

International Development Cooperation: मुख्यमंत्री साय की ऑस्ट्रेलियाई दूत से मुलाकात

International Development Cooperation: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य

LPG Gas Shortage: दुर्ग में गैस संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर चक्काजाम

LPG Gas Shortage: दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करसा में

Bastar Development Plan: बस्तर 2.0 की शुरुआत, विकास की नई राह पर छत्तीसगढ़

Bastar Development Plan: छत्तीसगढ़ में "बस्तर 2.0" की शुरुआत के साथ अब