ग्वालियर में शराब के लिए पैसे न देने पर महिला की हत्या, भाईयों को उम्रकैद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: शराब के लिए पैसे न देने पर एक महिला की हत्या के मामले में दो भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। यह फैसला जिला कोर्ट के विशेष न्यायालय ने सुनाया।

घटना का विवरण

यह घटना 9 अप्रैल 2023 को ग्वालियर के मोती झील स्थित फल मंडी के पीछे हुई। मृतक महिला मिथिलेश अपने घर में काम कर रही थीं। दोपहर लगभग 3:30 बजे पड़ोसी मोहन और खेमचंद उनके घर पहुंचे और शराब खरीदने के लिए 1,300 रुपए की मांग की। जब मिथिलेश ने पैसे देने से इनकार किया, तो दोनों भाइयों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

इस दौरान मोहन ने मिथिलेश पर चाकू से कई बार हमला किया। महिला की रक्षा करने आई भतीजी जयश्री और भतीजे रोहित कुशवाहा पर खेमचंद ने हमला किया। गंभीर रूप से घायल मिथिलेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 13 अप्रैल 2023 को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गिरफ्तारी और कोर्ट का फैसला

पुलिस ने मामले में 30 वर्षीय मोहन कुशवाहा को 17 अप्रैल और 50 वर्षीय खेमचंद कुशवाहा को 22 मई को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी तब से जेल में हैं। विशेष अदालत ने सभी गवाहों और सबूतों के आधार पर दोनों भाइयों को दोषी पाया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला