,

Delhi CM Atishi Oath Ceremony: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी आतिशी, पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ

आप सुप्रीमो केजरीवाल के बाद अब दिल्ली को नया मुख्यमंत्री आतिशी के रूप में मिल गया है। उन्हें उपराज्यपाल सचिवालय में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने मंत्री पद शपथ ली।

इसी के साथ आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ले चुकी थी। सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 से लेकर 3 दिसंबर 1998 तक यानी 52 दिनों के लिए दिल्ली की सीएम बनी थी। वहीं शीला दीक्षित की बात करें तो वो 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं रहीं।

चार पुराने मंत्री तो एक नए को मिला मौका
आतिशी के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में 4 पुराने ही हैं मतलब जिन्होंने केजरीवाल के सरकाम में मंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं, एक मात्र नया चेहरा मुकेश अहलावत को शामिल किया गया है। मुकेश आतिशी के साथ ही 2020 में पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने सुल्तानपुर माजरा से पहली बार चुनाव लड़ा था, जिसे 48,042 वोटों के बड़े अंतर से जीता था।

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…