भूमि मुआवजे के लिए दोबारा कोर्ट पहुंचीं महिला, ग्वालियर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: ग्वालियर हाईकोर्ट ने भूमि मुआवजे के लिए दायर एक रिट पिटीशन को खारिज कर दिया और अपीलकर्ता त्रिवेणी बाई पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट ने निर्देश दिए कि यह राशि दो माह के भीतर जुवेनाइल जस्टिस फंड में जमा की जाए।

राज्य सरकार की ओर से यह बताया गया कि विवादित भूमि पहले ही सार्वजनिक प्रयोजन के लिए अधिग्रहित की जा चुकी है और मुआवजा भी प्रदान किया जा चुका है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के दो अहम फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में एक बार मुआवजा मिलने के बाद नया दावा स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने पाया कि अपीलकर्ता तकनीकी आधारों का इस्तेमाल करके बार-बार लाभ उठाने की कोशिश कर रही हैं, इसलिए यह अपील कानून का दुरुपयोग है।

मामला और पृष्ठभूमि

यह विवाद भिंड जिले के गोहद क्षेत्र से जुड़ा है। 1959 से वहां चारागाह के रूप में दर्ज भूमि पर 1977-78 में सड़क और सरकारी स्कूल का निर्माण कर दिया गया था। 1978 में त्रिवेणी बाई के पूर्वज देवीराम ने इस भूमि पर स्वामित्व का दावा किया था। प्रारंभिक ट्रायल कोर्ट ने उनका दावा खारिज कर दिया, लेकिन 1979 में अपील के दौरान डिक्री देवीराम के पक्ष में गई।

मुआवजे का निर्धारण

हाईकोर्ट ने 2010 में भूमि के मुआवजे का निर्धारण करने के निर्देश दिए। सीमांकन के बाद 5.96 लाख रुपए की राशि तय की गई और यह मुआवजा 2011 और 2015 में त्रिवेणी बाई को भुगतान किया जा चुका है।

इसके बावजूद त्रिवेणी बाई ने नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के आधार पर पुनः मुआवजे की मांग की। ग्वालियर हाईकोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया और अपीलकर्ता पर जुर्माना लगाते हुए मामला खारिज कर दिया।

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari