,

ग्वालियर में सर बी एन राव मार्ग के नामकरण की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: रक्षक मोर्चा के संरक्षक अमित दुबे, ध्यानेंद्र शर्मा और युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप कांकोरिया ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने आग्रह किया कि सिटी सेंटर राजमाता चौराहा से न्यू हाई कोर्ट, कलेक्ट्रेट होते हुए शिरोल तिराहे तक के मार्ग को ‘सर बी एन राव मार्ग’ के नाम से नामित किया जाए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मांग को गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया कि इस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर रक्षक मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे और उन्होंने अपने समर्थन का प्रदर्शन किया।

सर बी एन राव की प्रतिमा स्थापना की मांग

इसके अतिरिक्त, ग्वालियर के थाटीपुर नेहरू कॉलोनी पार्क में सर बी एन राव की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग रखी गई। इसके लिए रक्षक मोर्चा द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, जिसमें कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस पहल का उद्देश्य सर बी एन राव के योगदान को सम्मानित करना और उनकी स्मृति को लोगों के बीच बनाए रखना बताया गया है।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति