रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता
अंबिकापुर। गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 15 किलो गांजा जप्त किया है।
बस से कर रहे थे सफर
जानकारी के अनुसार, दो आरोपी बस के माध्यम से गांजा लेकर अंबिकापुर बस स्टैंड पहुंचे थे। पुलिस ने पहले से ही सूचना के आधार पर तैयारी कर रखी थी। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जब्त गांजे का वजन लगभग 15 किलो है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
तस्करी पर लगेगा अंकुश
बस स्टैंड पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से गांजा तस्करी नेटवर्क पर अंकुश लगेगा। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।





