,

एशिया कप 2025: अफगानिस्तान vs बांग्लादेश – सुपर-4 में जगह बनाने के लिए आज का निर्णायक मुकाबला

एशिया कप 2025: अफगानिस्तान vs बांग्लादेश – सुपर-4 में जगह बनाने के लिए आज का निर्णायक मुकाबला

BY: MOHIT JAIN

एशिया कप 2025 का नौवां मैच आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 8:00 बजे अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शुरू होगा।

अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ एक मैच खेला है और जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश के दो मैचों में से एक में हार और एक में जीत रही है।

  • अफगानिस्तान ने पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को मात दी थी।
  • बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ जीत मिली।

सुपर-4 में क्वालीफाई करने की स्थिति

अफगानिस्तान अगर आज का मैच जीतता है, तो सीधे सुपर-4 में जगह बना लेगा। हारने पर भी उनके पास एक और मौका होगा।

वहीं, बांग्लादेश के लिए आज का मैच आखिरी मौका है। अगर यह मुकाबला हारते हैं, तो टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ग्रुप-बी से श्रीलंका पहले ही अगले राउंड में क्वालीफाई कर चुकी है।

पिछली भिड़ंत और आंकड़े

टी-20 फॉर्मेट में अब तक अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 12 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें अफगानिस्तान ने 7 बार जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश केवल 5 बार जीत पाया है।

एशिया कप में दोनों टीमों का सामना केवल एक बार हुआ है। 2022 में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था।

खिलाड़ियों पर नजर

अफगानिस्तान

  • सेदिकुल्लाह अटल ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ नाबाद 73 रन बनाए थे।
  • अजमतुल्लाह उमरजई ने 53 और मोहम्मद नबी ने 33 रन की पारी खेली।
  • फजलहक फारुकी और गुलबदीन नाइब को 2-2 विकेट मिले।

बांग्लादेश

  • कप्तान लिटन दास टीम के टॉप स्कोरर हैं। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ उन्होंने 39 बॉल पर 59 रन बनाए।
  • बॉलिंग में तंजीम हसन साकिब सबसे प्रभावी रहे हैं।

संभावित प्लेइंग-XI

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाइब, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, अल्लाह गजनफर, फजलहक फारुकी

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

पिच और मौसम की स्थिति

अबू धाबी की पिच बल्लेबाजी के लिए दोस्ताना मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाज स्विंग और उछाल का फायदा ले सकते हैं। मैच के मध्य तक पिच धीमी होती जा रही है, जिससे स्पिनरों को फायदा़ मिलेगा।

मौसम भी काफी गर्म रहेगा। दिन में तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। शाम और रात में भी तापमान 30-34°C के बीच रहेगा।

चेज करने वाली टीम को मिलेगा फायदा

अब तक अबू धाबी की पिच पर खेले गए 72 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 30 और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 41 मुकाबले जीते हैं। इससे लग रहा है कि जो टीम चेज करेगी, उसे थोड़ी बढ़त मिल सकती है।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…