,

BMW हादसा: वित्त मंत्रालय के अफसर नवजोत सिंह की मौत पर उठा सवाल, ड्राइवर के खुलासे से गहराया रहस्य

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

दिल्ली: धौला कुआं इलाके में हुए भीषण BMW हादसे में वित्त मंत्रालय (नॉर्थ ब्लॉक) के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी संदीपा कौर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद अब यह मामला रहस्य और विवादों से घिरता जा रहा है।


परिवार का आरोप: “जानबूझकर नहीं बचाया गया नवजोत को”

मृतक के परिवार ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। नवजोत की भाभी ने कहा कि हादसे के बाद उन्हें पास के किसी अस्पताल में न ले जाकर दूर ले जाया गया, जिससे उनकी जान जा सकती थी।
उनके मुताबिक धौला कुआं के आसपास कई बड़े अस्पताल मौजूद थे, लेकिन समय पर सही मेडिकल सुविधा नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा,

“मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी उम्र 80 से ऊपर है और बेटे की मौत उनके लिए असहनीय है। हमें न्याय चाहिए। चाहे गलती अस्पताल वालों की हो या BMW चलाने वाली महिला की, सजा मिलनी ही चाहिए।”


ड्राइवर का बयान: “महिला ने खुद रास्ता बदला”

घटना के बाद नवजोत और उनकी पत्नी को अपनी वैन में अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर ने चौंकाने वाला बयान दिया है। ड्राइवर के मुताबिक उसने दोनों को सड़क से उठाकर अपनी गाड़ी में डाला, तभी BMW चलाने वाली महिला भी वैन में बैठ गई।

ड्राइवर ने बताया,

“उस महिला ने मुझे आजादपुर की ओर गाड़ी मोड़ने को कहा। धौला कुआं से आजादपुर लगभग 30 मिनट दूर है। रास्ते में वह लगातार फोन पर किसी डॉक्टर से बात कर रही थी और कह रही थी कि सबकुछ तैयार रखो, हम पहुंच रहे हैं।”

इस बयान के बाद परिवार का शक और गहरा हो गया है कि शायद महिला ने जानबूझकर नवजोत को पास के अस्पताल में न ले जाकर उनकी जान बचाने का मौका गंवा दिया।


पुलिस जांच जारी

पुलिस अब इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। वैन ड्राइवर के बयान, हादसे के समय महिला के कॉल रिकॉर्ड्स और अस्पताल पहुंचने की समयरेखा की पड़ताल की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर बढ़ते तेज रफ्तार हादसों और VIP मामलों में जांच के नजरिए को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा