देपालपुर आईडीएफसी बैंक एवं स्टोन शॉप में शटर तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, हादसे का किया खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indore News

देपालपुर आईडीएफसी बैंक एवं स्टोन शॉप में शटर तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को बेटमा पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियो से एक स्विफ्ट कार एवं 10 हजार रुपये नगद भी जप्त किए। पुलिस ने बताया कि इस केस में चार आरोपियो को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। चारों आरोपियों को अलग अलग स्थानों से पुलिस की टीम ने पकड़ा है।

कब की है घटना

दरअसल, 5, 6 सितंबर की दरमियानी रात्रि में कुछ अज्ञात चोरों ने स्टोन शॉप एवं आईडीएफसी बैंक में ताले तोडकर और शटर तोड़कर स्टोनवाले की दुकान से नगदी रुपये चुराकर ले गए। थाना देपालपुर में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ा
घटना की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर मंगलवारिया हाट से एक संदिग्ध चन्दन पिता जगदीश सौदा जाति कुछबंदिया उम्र 35 साल निवासी शुजालपुर को पकडा जिससे सख्ती से पूछताछ करते उक्त घटना अपने अन्य साथीगण नरेन्द्र पिता बाबूलाल मेवाडा, राजेन्द्र पिता गप्पालाल भैसकर, साबिर पिता हसन खाँ सभी निवासीगण शुजालपुर के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किया। आरोपियो से कुल 10 हजार नगदी रुपये और स्विफ्ट भी जप्त किये गए और उक्त चारो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Guru Randhawa: पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक गुरु रंधावा से

PM Modi बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री, ट्रंप ने दी बधाई

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. सराफा व्यापारी हत्याकांड में मुख्य

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. मीनाक्षी को ECI से

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 12 जून 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष