UP News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर खुद फांसी के फंदे से लटका, उसके पहले हुआ था ये कांड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

मुरादाबाद के मझोला के गोपालपुर बुद्धि विहार में पॉलिश कारीगर मुकेश कुमार ने अपनी पत्नी कविता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। दोनों ने करीब नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों का कहना है कि मुकेश ने कविता को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया था। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

गोपालपुर बुद्धि विहार निवासी मुकेश (28) ने मोहल्ले में रहने वाली कविता (25) से प्रेम विवाह किया था। दंपती की तीन बेटियां हैं। मुकेश के भाई लोकेश ने बताया कि सोमवार की रात मुकेश ने कविता को मोहल्ले के एक युवक के साथ घर में पकड़ लिया था।

मुकेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने ले आई थी। इस मामले को लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। रात में ही कविता बेटी काव्या और आराध्या को अपने मायके में छोड़ आई थी। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे युवक की मां अपने बेटे और बहू से बात करने उनके घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।

तब भतीजा अभय अपने मकान की छत से मुकेश के घर में पहुंचा। जहां मुकेश का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। जबकि कविता का शव फर्श पर पड़ा था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम बुला ली।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। परिवार के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि मुकेश को शक था कि उसकी पत्नी के किसी युवक से संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति की लटकने से मौत और पत्नी की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

पत्नी का गला घोंटा खुद युवक फंदे से लटका
मुरादाबाद में वैवाहिक जीवन में तीसरे की एंट्री से नौ साल बाद प्रेम विवाह का दुखद अंत हो गया। मुकेश और उसके परिवार के लोगों के समझाने के बाद भी कविता ने मोहल्ले के युवक से मिलना जुलना बंद नहीं किया। जिस कारण पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता गया। सोमवार की रात मुकेश ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

बुद्धि विहार से सटे गोपालपुर निवासी मुकेश और कविता ने नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली थी। कुछ साल बीतने के बाद दोनों के परिवार मान गए। इसके बाद मुकेश भी कविता के मायके आने जाने लगा था। परिजनों का कहना कि दंपती की तीन बेटियां हैं।
पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों से पूछताछ में पता चला कि करीब दो साल से कविता और मुकेश के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद की वजह मोहल्ले का एक युवक है। कविता उस युवक से अक्सर बातचीत करती थी।
मुकेश इसका विरोध करता था। मुकेश के भाई लोकेश का कहना है कि युवक ने मुकेश के साथ मारपीट की थी। सोमवार की रात भी युवक उसके घर में मौजूद था। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
डेढ़ माह की बच्ची बेड पर मिली
कविता और पति मुकेश के बीच सोमवार की रात झगड़ा हुआ था। इसके बाद कविता बड़ी बेटी काव्या (7) और आराध्या (5) को अपनी मां गीता और पिता गेंदालाल के घर के बाहर छोड़कर आ गई थी। काव्या और आराध्या ने अपनी नानी से बताया कि मम्मी उन्हें छोड़कर चली गई हैं।

वह किराये पर मकान देखने गई हैं। मम्मी-पापा में झगड़ा हो रहा है। अब मम्मी किराये का मकान लेकर रहेंगी। डेढ़ माह की बच्ची बेटी को कविता अपने साथ ले गई थी। मंगलवार सुबह परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो डेढ़ माह की बच्ची बेड पर मिली। मुकेश का शव फंदे से लटका था जबकि कविता की लाश फर्श पर पड़ी थी।

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'