,

यूपी में नहीं रुक रही आफत की बारिश, जानिए राजधानी लखनऊ सहित अलग – अलग शहरों का हाल

UP News

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। बीते दिनों प्रयागराज मंडल और बुंदेलखंड के विभिन्न इलाकों में बारिश आफत बनकर आई। बीते दो दिनों में हुई इस भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बुधवार को प्रयागराज मंडल में भारी बारिश की वजह से कहीं-कहीं 1 से 8 तक के विद्यालयों में बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी। बुधवार सुबह 8:30 बजे तक हमीरपुर में रिकॉर्ड 220 मिमी बारिश हुई वहीं मैनपुरी और झांसी में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं भदोही, बांदा, कानपुर, चित्रकूट के अलावा झांसी आदि इलाकों में भी भारी बारिश देखने को मिली।

बना नया वेदर सिस्टम
नए विकसित वेदर सिस्टम और कम दबाव क्षेत्र के पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट होने की वजह से बुधवार को दिल्ली से सटे लगभग 15 इलाकों जैसे गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फिरोजाबाद के साथ-साथ आगरा, मथुरा, इटावा, कानपुर आदि में जोरदार बारिश देखने को मिली। इस बीच प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

इस दिन से थम जाएगा मानसून
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के थमने के संकेत हैं। पश्चिमी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। अभी हवा में थोड़ी बहुत आर्द्रता और बादलों की उपस्थिति बनी रहेगी।।इसके बाद मौसम साफ होगा और धूप खिलेगी। बृहस्पतिवार के बाद से प्रदेश भर में दोबारा तापमान में भी क्रमशः वृद्धि होगी।

बात करें राजधानी लखनऊ की तो मंगलवार देर रात तक बूंदाबांदी से मौसम सुहाना रहा। बारिश की और तेज हवा की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को विभिन्न इलाकों में रुक रुक कर फुहारें पड़ीं। बृहस्पतिवार से राजधानी में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक