संजय राउत के नेपाल हिंसा बयान पर विवाद: शिवसेना का डेलिगेशन मुंबई पुलिस कमिश्नर से करेगा मुलाकात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई | पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक संकट को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत के बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर नेपाल की स्थिति को भारत और महाराष्ट्र से जोड़ते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधा। उनके बयान के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेगा।

शिवसेना (शिंदे गुट) का आरोप है कि राउत का यह बयान युवाओं को भड़काने वाला है और इससे अराजकता फैलने का खतरा है। उनका कहना है कि राउत के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।


नेपाल हिंसा का जिक्र कर शिंदे गुट पर हमला

राउत ने एक्स पर लिखते हुए कहा था कि नेपाल में भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ युवाओं का आंदोलन सत्ता पक्ष के लिए चेतावनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में भी भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के चलते जनता का गुस्सा भड़क सकता है।

राउत ने अपने पोस्ट में लिखा,

“जैसे ही मैंने कहा कि नेपाल के युवा भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ खड़े हुए हैं, महाराष्ट्र के शिंदे गुट ने मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी। आज ये लोग मेरे खिलाफ पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भ्रष्टाचार से सत्ता हासिल कर लो, लेकिन जनता का गुस्सा नेपाल जैसा ही हाल कर देगा। यह डर अच्छा है। नेपाल के युवाओं ने भ्रष्ट नेताओं को सड़कों पर ला दिया। यही संदेश महाराष्ट्र को भी मिल रहा है। जय हिंद, जय महाराष्ट्र, भारत माता की जय।”


राउत का दोहराया बयान: “भारत और महाराष्ट्र में भी संभव है ऐसा”

अपने एक अन्य पोस्ट में राउत ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर भ्रष्टाचार और तानाशाही का माहौल बना रहा, तो नेपाल जैसी स्थिति भारत और महाराष्ट्र में भी पैदा हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि शिंदे गुट उनकी बातों से डरा हुआ है और इसी कारण शिकायत दर्ज करा रहा है।


शिवसेना (शिंदे गुट) का राउत पर हमला

शिवसेना (शिंदे गुट) नेताओं ने राउत पर आरोप लगाया कि वह युवाओं को भड़काकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि नेपाल के हालात को भारत और महाराष्ट्र से जोड़ना गैर-जिम्मेदाराना है।

प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचकर राउत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगा।


नेपाल का हालिया राजनीतिक संकट

बता दें कि नेपाल में बीते दिनों युवाओं के उग्र प्रदर्शनों के बाद राजनीतिक संकट गहरा गया था। देश में हिंसा बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों को इस्तीफा देना पड़ा। इन घटनाओं को लेकर भारत में भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में