महाराजगंज: नेपाल की जेलों से 13 हजार कैदी फरार, भारत में घुसपैठ को तैयार !

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
india-nepal-border-sealed-after-nepal-violence

सीमा पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

रिपोर्ट- राजेश जायसवाल, by:vijay nandan

महाराजगंज: नेपाल में पिछले कुछ दिनों हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के हथियार तक लूट लिए। यही नहीं, सीमा से सटी जेलों सहित अन्य जेलों पर भी हमला हुआ, जिससे करीब 13,000 से ज्यादा कैदी फरार हो गए। हिंसक भीड़ ने सुपरमार्केट्स और सरकारी संपत्तियों में लूटपाट और आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर पूरे नेपाल को हिला कर रख दिया। जो भारत की सीमा से लगे क्षेत्र में घुसपैठ की फिराक में है। लेकिन भारत सरकार की तरफ से जारी हाईअलर्ट के कारण सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैदी से पहरा दे ही हैं।

तस्वीर: नेपाल की एक जेल से फरार होते कैदी

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी

नेपाल में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। भारत-नेपाल सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

  • हर व्यक्ति की गहन जांच – भारत में प्रवेश से पहले हर आने वाले व्यक्ति की सख्ती से तलाशी और पूछताछ की जा रही है।
  • गाड़ियों की आवाजाही पर रोक – नेपाल से भारत और भारत से नेपाल जाने वाली सभी गाड़ियों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।
  • सीमा पर हाई अलर्ट – सीमा के सभी प्रवेश बिंदुओं पर SSB, पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं।

सुरक्षा बलों का बयान

सुरक्षा बलों ने साफ किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीमा पार करने की हर कोशिश पर पैनी नजर रखी जा रही है।

तस्वीर: नेपाल की एक जेल से हथियार लूटते प्रदर्शनकारी

नेपाल में हिंसा क्यों भड़की?

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाल में लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता और प्रशासनिक फैसलों के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुए। धीरे-धीरे ये विरोध हिंसक रूप ले बैठा।

  • प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक संस्थानों पर हमला कर दिया।
  • कई जगह सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।
  • जेलों पर हमले कर हजारों कैदियों को फरार कर दिया गया।

इस अस्थिरता ने न सिर्फ नेपाल बल्कि पड़ोसी भारत के सीमावर्ती जिलों को भी प्रभावित किया है।

नेपाल में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और तैनाती दोनों देशों की सुरक्षा के लिहाज से अहम कदम है। फिलहाल दोनों देशों की सरकारें मिलकर हालात पर नजर रखे हुए हैं।

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं