सिंधिया 5 दिन के लिए ग्वालियर अंचल में, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दुबई से लौटते ही ग्वालियर अंचल के 5 दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे मंगलवार दोपहर 3:30 बजे दिल्ली से ग्वालियर पहुंचेंगे

प्रवास के पहले दिन सिंधिया धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम को ग्वालियर में सूफी संत मंसूर शाह औलिया की दरगाह पर जाकर प्रार्थना करेंगे। इसके बाद नई सड़क चंपाबाग धर्मशाला में जैन समाज के ‘क्षमावाणी पर्व’ में भाग लेंगे और जैन मुनिश्री से आशीर्वाद लेंगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री एक दिन पहले ही दुबई में आयोजित 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में भारत का नेतृत्व करते हुए UPI–UPU इंटीग्रेशन प्रोजेक्ट का हिस्सा बने थे।

सिंधिया जय विलास पैलेस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से भी मिलेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और संवाद करेंगे। इसके लिए शाम 4 से 5 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

प्रवास के दूसरे दिन, बुधवार को, वे शिवपुरी-अशोक नगर और गुना के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। पहले दिन ग्वालियर में सभी कार्यक्रमों के बाद वे वहीं विश्राम करेंगे।

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम