,

इंदौर: गोल्डन स्कूल में बम की धमकी, क्लास तीन घंटे तक चली

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: इंदौर के गोल्डन स्कूल में मंगलवार सुबह बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। यह सूचना स्कूल को ईमेल के माध्यम से मिली, जिसमें लिखा था कि स्कूल में बम प्लांट किया गया है और यह कभी भी फट सकता है।

स्कूल प्रबंधन ने मेल मिलने के बाद बच्चों को बीच क्लास ही स्कूल बसों के जरिए घर भेज दिया। जोन-1 के एडिश्नल डीसीपी आलोक शर्मा के अनुसार, ईमेल रात 3:18 बजे भेजा गया था, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इसे सुबह 7 बजे देखा और केवल 10 बजे पुलिस को सूचना दी।

इस सूचना के बाद राउ पुलिस टीम डॉग स्क्वाड के साथ केंट रोड स्थित स्कूल पहुंची और सर्चिंग शुरू की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल, स्कूल के माता-पिता को इस घटना की जानकारी नहीं दी गई है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और स्कूल परिसर की पूरी जांच कर रही है।

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…