CPI नेता के परिवार ने AIIMS को दान किया सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर, ये रही है वजह, जानिए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

CPM नेता सीताराम येचुरी का आज दिल्ली एम्स में निधन हो गया। इनके निधन के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अब येचुरी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उनके शव को शिक्षण और शोध उद्देश्यों के लिए परिवार ने AIIMS को दान कर दिया है। जिसकी जानकारी खुद एम्स ने दी है।

एम्स ने क्या कहा?

एम्म ने एक लेटर जारी किया है। जिसमें लिखा है, श्री सीताराम येचुरी, उम्र 72, निमोनिया के कारण 19 अगस्त 2024 को एम्स में भर्ती कराया गया था और 12 सितंबर 2024 को दोपहर 3:05 बजे उनका निधन हो गया। परिवार ने उनके शरीर को शिक्षण और शोध उद्देश्यों के लिए एम्स, नई दिल्ली को दान कर दिया है।

दरअसल, येचुरी को निमोनिया और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद 19 अगस्त को एम्स नई दिल्ली के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। मंगलवार को सीपीआई-एम ने बयान जारी कर कहा था, येचुरी को आईसीयू में रखा गया है, जहां उनका श्वसन तंत्र में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने जताया दुख

वहीं येचुरी के निधन पर राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। राहुल गांधी से लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इनके निधन पर दुख जताया है। राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “सीताराम येचुरी जी मेरे मित्र थे। भारत के विचार के रक्षक और हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले। मुझे हमारी लंबी चर्चाएं याद आएंगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

ममता ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “यह जानकर दुख हुआ कि श्री सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। मैं जानता था कि वे एक अनुभवी सांसद थे और उनका निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक क्षति है। मैं उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime